फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   congress MLA starts ramayan chapter against company owner

फरीदाबाद : कांग्रेस विधायक ने शुरू किया रामायण पाठ

Mon, 15 Jun 2020 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
congress MLA starts ramayan chapter against company owner
बल्लभगढ़। जेसीबी कंपनी में कर्मचारियों की छटनी के विरोध में एनआईटी विधायक नीरज शर्मा ने कंपनी के गेट पर ही रामचरितमानस का पाठ शुरू कर दिया है। प्रथम दिन उन्होंने भगवान श्रीराम और एक कुत्ते की कथा का वाचन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में जेसीबी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और अन्य कंपनी प्रबंधकों द्वारा कर्मचारियों की छंटनी के विरोध में यह रामायण पाठ किया जा रहा। रामायण पाठ के दौरान उन्होंने बताया कि तुलसीदास ने असज्जन अर्थात दुष्टों को नमन किया। इस भाव से यह ज्ञान प्राप्त होता है कि श्रीरामचरित मानस में एकरूपता है। ऊंच-नीच का भेदभाव भी इससे समाप्त होता है। उन्होंने कहा कि साधु-असाधु सभी को एकभाव से नमन करते हुए तुलसीदास ने श्रीरामचरित को लिखा। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रभु राम जेसीबी के एचआर हेड जावेद अशरफ और अन्य कंपनी प्रबंधकों को सद्बुद्घि दे। इस मौके पर पार्षद संदीप भारद्वाज, अनीश पाल, गौरव चौधरी, सतीश चोपड़ा, राजकुमार कौशिक, रवि दत्त, दीपक अदलखा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed