फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   conductor and traveller fight for seat

छोटी दूरी की सवारी न बिठाने पर परिचालक और सवारियों में बहस

Tue, 16 Feb 2021 11:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
conductor and traveller fight for seat
बल्लभगढ़। सोमवार की रात बल्लभगढ़ डिपो से आगरा जाने वाली बस के चालक व यात्रियों के बीच जमकर गाली गलौच हुई। यात्रियों का आरोप था कि परिचालक उन्हें बस में नहीं बैठने दे रहा है। इससे वहां हंगामा शुरू हो गया। आखिर में चालक बस लेकर डिपो में पहुंच गया और वहीं खड़ी कर दी। यात्रियों का आरोप है कि मौके पर पहुंचे खुद को बस स्टैंड इंचार्ज बताने वाले महेंद्र सिंह सहरावत ने मामला शांत कराने के बजाय उन्हें धमकी देने लगे। करीब एक घंटे तक बस डिपो में ही खड़ी रही। इसके बाद परिचालक ने डिपो के अंदर ही टिकट काटनी शुरू की। इसके बाद बस आगरा के लिए भेजी गई। इसके चलते पलवल के यात्री एक घंटे की देरी से घर पहुंचे।
विज्ञापन

सोमवार रात करीब सात बजे बल्लभगढ़ डिपो के बाहर हरियाणा रोडवेज की बस आगरा के लिए लगी थी। यहां बड़ी संख्या में पलवल के यात्री बाहर खड़े थे। बस चलने को हुई तो पलवल के यात्री भी बैठने लगे। बस के परिचालक ने यात्रियों से कहा कि यह लांग रूट की बस है इसमें मत चढ़ो। इस पर वहां हंगामा खड़ा हो गया। मामला बढ़ता देख बस अड्डा चौकी से पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद चालक ने बस को डिपो में लाकर खड़ी कर दिया।
विज्ञापन

डिपो के अंदर बस खड़ी होने के बाद खुद को बस स्टैंड इंचार्ज बताने वाला महेंद्र सिंह सहरावत बस के अंदर आ गए और यात्रियों से बदसलूकी करते हुए देख लेने की धमकी देने लगे। इधर बस परिचालक भी बस ले जाने को तैयार नहीं था। यात्रियों और रोडवेजकर्मियों के बीच करीब एक घंटे तक कहासुनी होती रही। बस स्टैंड प्रभारी नेपाल सिंह का कहना है कि महेंद्र सिंह सहरावत स्टैंड प्रभारी नहीं बल्कि टिकट सेक्सन में कार्यरत है। पहले भी महेंद्र के बारे में काफी शिकायत आ चुकी हैं, जिसके चलते उन्हें टिकट सेक्सन में भेजा गया था। इस मामले की जांच की जाएगी कि रोडवेजकर्मियों ने यात्रियों से बदसलूकी क्यों की। कैलाश गठवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed