फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   'Complete development works in stipulated time'

विकास कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करें : संजीव कौशल

Mon, 30 Aug 2021 06:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 06:14 PM IST
विज्ञापन
'Complete development works in stipulated time'
फरीदाबाद। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल ने कहा कि सभी विभाग पूर्ण तालमेल के साथ विकास कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करें। किसी कार्य में विभागीय अड़चन आने पर तुरंत एक दूसरे से संपर्क करें और समस्या का समाधान करें। वह सोमवार को फरीदाबाद जिले की विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि अधिकारी विकास कार्य की कार्य योजना तैयार करें, उसके साथ-साथ उसे पूरा करने का लक्ष्य भी निर्धारित करें। विकास कार्यों में गुणवत्ता का पूर्ण ध्यान रखें और निर्धारित समय में उस कार्य को पूर्ण करें ताकि आम जनता को समय पर लाभ मिल सके। बैठक में उन्होंने सबसे पहले परिवार पहचान पत्र के कार्य की समीक्षा करते हुए कहा कि इस योजना के संबंध में प्रत्येक व्यक्ति को यह अवश्य सूचित करें कि इसका लाभ क्या है।
विज्ञापन

अब तक चार लाख 71 हजार 866 फैमिली आईडी फरीदाबाद जिला में वेरीफाई हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि सभी परिवारों तक इस योजना को ले जाने का कार्य करें। अतिरिक्त उपायुक्त सतवीर सिंह मान ने जिले में परिवार पहचान पत्र के कार्य की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त यशपाल ने निगम द्वारा चलाई जा रही विभिन्न विकास योजनाओं के बारे में रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट मौजूदा समय में सबसे बड़ी समस्या है। इसे लेकर नगर निगम द्वारा परियोजना तैयार की जा रही है। कौशल ने निर्देश दिए कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट व पशु डेयरी को लेकर विस्तृत रूप से योजना तैयार की जाए। उन्होंने बड़खल क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों पर सीवरेज अपग्रेड करने को लेकर भी एफएमडीए व स्मार्ट सिटी के साथ मिलकर विस्तृत योजना तैयार करने को कहा।

संपर्क मार्ग भी समय पर तैयार हो
मंझावली पुल के निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए कहा कि इस संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार व केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय के साथ एक संयुक्त बैठक आयोजित की जाए। पुल को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग भी समय पर तैयार हो। फरीदाबाद तिगांव रोड के चार लेन करने के कार्य की समीक्षा की। पीएचसी पल्ला के निर्माण कार्य के लिए अतिरिक्त स्थान की तलाश करने व जल्द से जल्द कार्य शुरू करने के निर्देश भी दिए। बैठक में बड़खल, तिगांव व गोछी उप तहसील भवनों के निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की। मीटिंग में मंडलायुक्त संजय जून, स्मार्ट सिटी की सीईओ डॉ. गरिमा मित्तल, नगर निगम आयुक्त यशपाल, अतिरिक्त उपायुक्त सतवीर सिंह मान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed