फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Combating TB with AI technology

Faridabad News: एआई तकनीक से टीबी पर प्रहार

Sat, 18 Jul 2026 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Combating TB with AI technology
फरीदाबाद में एक महीने में 25 हजार की स्क्रीनिंग, 1000 मरीज मिले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित टीबी स्क्रीनिंग अभियान से फरीदाबाद में बड़ी संख्या में छिपे हुए टीबी मरीजों की पहचान हो रही है। पिछले एक महीने के दौरान जिले में करीब 25 हजार लोगों की एआई तकनीक के जरिये स्क्रीनिंग की गई। स्क्रीनिंग में संदिग्ध पाए गए लोगों की बाद में बलगम जांच कराई गई, जिसमें करीब 1000 मरीजों में टीबी की पुष्टि हुई। समय रहते मरीजों की पहचान होने से उनका इलाज भी तुरंत शुरू कर दिया गया।

स्वास्थ्य विभाग ने यह अभियान केवल अस्पतालों तक सीमित नहीं रखा। गांवों, शहरी कॉलोनियों और हाई रिस्क क्षेत्रों में विशेष शिविर लगाकर लोगों की जांच की गई। अभियान का उद्देश्य ऐसे मरीजों को ढूंढना है, जिन्हें लंबे समय से टीबी के लक्षण होने के बावजूद बीमारी का पता नहीं चल पाया था। एआई आधारित एक्सरे स्क्रीनिंग से संदिग्ध मरीजों की पहचान तेजी से हो रही है, जिससे जांच और उपचार की प्रक्रिया भी तेज हुई है।
विज्ञापन


फरीदाबाद ही नहीं, पूरे हरियाणा में भी एआई आधारित टीबी स्क्रीनिंग अभियान प्रभावी साबित हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्यभर में अब तक करीब 25,666 टीबी मरीजों की पहचान इस तकनीक के माध्यम से की जा चुकी है। विभाग का मानना है कि एआई तकनीक से शुरुआती चरण में बीमारी का पता लगने से संक्रमण की शृंखला तोड़ने और मरीजों का समय पर इलाज शुरू करने में बड़ी मदद मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला टीबी अधिकारी डॉ. हरजिंदर सिंह ने बताया कि दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी, लगातार बुखार, वजन घटना, भूख कम लगना या रात में अधिक पसीना आने जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसे लोगों को तुरंत नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में टीबी की जांच, दवाएं और पूरा इलाज पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध है। विभाग का लक्ष्य अधिक से अधिक मरीजों की समय पर पहचान कर फरीदाबाद और हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने के अभियान को गति देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed