{"_id":"5d6571d88ebc3e93bc197f90","slug":"cm-s-jan-ashirvad-yatra-today-faridabad-news-noi4575806153","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा आज, भगवा हुआ शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा आज, भगवा हुआ शहर
Wed, 28 Aug 2019 09:45 AM IST
नोएडा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 09:45 AM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद बीके चौक पर मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर स्ट्रीट लाईट ठीक करते निजी कर्मचारी ।
- फोटो : Faridabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा के लिए पूरा शहर भगवा हो गया है। जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए हैं। विधानसभा टिकट के दावेदारों ने पूरे शहर को बोर्ड व होर्डिंग से पाट दिया गया। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए शहर को चमकाने में प्रशासनिक अमला भी मंगलवार को दिनभर जुटा रहा।
विज्ञापन
साफ-सफाई से लेकर टूटी सड़कों तक को दुरुस्त करवाया गया। शहर में 65 से अधिक स्थानों पर मुख्यमंत्री का स्वागत व सभा हैं। अपनी इस यात्रा के साथ ही मंगलवार को मुख्यमंत्री पल्ला चौक बाईपास के नजदीक हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण फरीदाबाद की ओर से निर्मित किए जाने वाले इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर का शिलान्यास भी करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा बुधवार को शहर में आ रही है। गुरुग्राम से यात्रा फरीदाबाद पहुंचेगी, जिसका स्वागत फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड स्थित टोल प्लाजा पर सुबह 10 बजे केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर सहित सभी भाजपा विधायक करेंगे। शहर में दाखिल होने के बाद यात्रा सबसे पहले एनआईटी विधानसभा में जाएगी। यात्रा के स्वागत के लिए पिछले कई दिनों से शहर में तैयारियां चल रही हैं। नगर निगम मुख्यमंत्री की यात्रा के रूट को चमकाने में लगा हुआ है। वहीं, पिछले दो दिन से शहर में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए हैं। उनको भाजपा के झंडे के रंग हरा व भगवा कपड़ों से सजाया गया है।
विज्ञापन
टिकट के दावेदारों पर है भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री की यात्रा के लिए भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी विधानसभा चुनाव के लिए टिकट मांग रहे दावेदारों के जिम्मे है। ऐसे में हर कोई अपना मजबूत जनाधार दिखाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को अपने स्वागत स्थल पर पहुंचने के लिए कह रहा है। इसके अलावा मौजूदा विधायक भी यात्रा के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। सभी को चिंता है यदि वे भीड़ जुटाने में कामयाब नहीं हुए तो उनका टिकट कट सकता है।
यहां-यहां होगा मुख्यमंत्री का स्वागत
जन आशीर्वाद यात्रा सुबह 10 बजे फरीदाबाद-गुरुग्राम टोल प्लाजा पर पहुंचेगी। वहां से एनआईटी विधानसभा के अंतर्गत मांगर चौक, पाली क्रेशर जोन, गांव भाखड़ी, पाली गांव, पाली चौक, नंगला चौक, सुरूरपुर चौक, लाल कोठी, जीवन नगर सरोज वाटिका, अपना घर, 33 फुट रोड, गौंछी, सेक्टर-55 व संत हलवाई के सामने यात्रा का स्वागत होगा। इसके बाद बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर-22-23, संजय कॉलोनी, हार्डवेयर चौक से होती हुई यात्रा बड़खल विधानसभा क्षेत्र के एक-दो चौक, दौलत राम धर्मशाला, नगर निगम सभागार, बीके चौक व नीब चौक पर यात्रा का स्वागत किया जाएगा। यहां से यात्रा तिगांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सराय चौक, राजेश नागर के कार्यालय, पल्ला चौक, एतमादपुर, मवई पहुंचेगी। यहां से फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में सेक्टर-28-29 मंडी चौक से होते हुए तेल मिल, ओल्ड मुख्य बाजार, ओल्ड सब्जी मंडी, सागर सिनेमा, लेबर चौक, 14-15 डिवाइडिंग से सेक्टर-7-10 चौक पहुंचेगी। वहां से फिर बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर-तीन, नाहर सिंह मार्केट, जाट धर्मशाला, शिव कॉलोनी, तिगांव रोड से होते हुए कल्पना चावला पार्क, अस्पताल रोड से ब्राह्मण धर्मशाला के रास्ते में जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। यहां ये यात्रा पृथला निकल जाएगी।