फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Civic agencies' pollution prevention claims fail

सिविक एजेंसियों के प्रदूषण रोकथाम के दावे फेल

Sun, 27 Dec 2020 10:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
Civic agencies' pollution prevention claims fail
सिविक एजेंसियों के प्रदूषण रोकथाम के दावे फेल
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिले में प्रदूषण रोकथाम के सिविक एजेंसियों के दावे फेल साबित हो रहे हैं। सड़कों पर धूल उड़ने और उद्योगों से निकलने वाले प्रदूषण से हवा खराब हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान हवा एक बार फिर बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई। सोमवार को कोहरा बढ़ने की संभावना है, जिससे प्रदूषण बढ़ेगा। पिछले दो दिनों से फरीदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 के नीचे था। सोमवार को एक्यूआई 404 दर्ज किया गया।
पिछले सप्ताह की शुरुआत में फरीदाबाद की हवा काफी दूषित हो गई है। एक्यूआई का स्तर 400 से ऊपर बना हुआ था। शुक्रवार को तेज हवा चलने के बाद प्रदूषण के स्तर में गिरावट होनी शुरू हुई और शनिवार को प्रदूषण के स्तर में गिरावट जारी रही। एक्यूआई घटकर 280 तक पहुंच गया था, मगर रविवार को एक बार फिर से हवाएं दूषित हो गई हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी सूची के अनुसार फरीदाबाद का एक्यूआई 404 दर्ज किया गया। शनिवार की तुलना में यह 124 अंक अधिक है।
विज्ञापन

शहर के अलग-अलग क्षेत्रों की बात करें तो सेक्टर-16 क्षेत्र सबसे प्रदूषित रहा। यहां का एक्यूआई 423 दर्ज किया गया। सेक्टर-30 क्षेत्र में 381 और एनआईटी क्षेत्र में एक्यूआई 408 दर्ज किया गया। बल्लभगढ़ क्षेत्र का एक्यूआई-281 रहा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की क्षेत्रीय अधिकारी स्मिता कनोडिया ने बताया कि हवा की गति कम होने से प्रदूषित कण एक जगह एकत्र होने लगते हैं। इस वजह से हवा प्रदूषित हुई है। प्रदूषण रोकथाम के लिए कोशिश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed