फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   City air is becoming increasingly poisonous

शहर की हवा लगातार होती जा रही जहरीली

Sat, 05 Dec 2020 07:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 07:17 PM IST
विज्ञापन
City air is becoming increasingly poisonous
फरीदाबाद। जिले की हवा लगातार जहरीली होती जा रही है। प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। पिछले कई दिन से शहर में प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। शनिवार को भी वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 347 दर्ज किया गया, जोकि बेहद खराब श्रेणी का आंकड़ा है। शुक्रवार को उसकी तुलना में एक्यूआई में 36 अंक की कमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

प्रशासन की तरफ से प्रदूषण नियंत्रण को लेकर तमाम दावे किए जा रहे हैं। प्रदूषण संबंधित गतिविधियों पर नजर रखने के लिए जल्द ही टीमें गठित हो सकती हैं। हालांकि प्रदूषण पर कोई खास लगाम लगती दिखाई नहीं दे रही है। पिछले कई दिनों से प्रदूषण का स्तर खराब श्रेणी में बना हुआ है। शुक्रवार को फरीदाबाद का एक्यूआई 383 दर्ज किया गया था। वहीं, शनिवार को एक्यूआई में 36 अंक की कमी दर्ज की गई और यह 347 तक पहुंच गया। शहर में अलग-अलग जगहों में फैले प्रदूषण की बात करें तो सेक्टर-16ए क्षेत्र की हवा सबसे अधिक खराब रही। यहां का एक्यूआई 401 दर्ज किया गया। वहीं, एनआईटी क्षेत्र का एक्यूआई 398, सेक्टर 30 इंडस्ट्रयिल एरिया का एक्यूआई 259 और सेक्टर 11 क्षेत्र का एक्यूआई 332 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

स्मॉग ने किया परेशान
शहर में पिछले कई दिनों से स्मॉग ने लोगों को काफी परेशान किया हुआ है। हर समय आसमान में धुंध सी छाई रहती है। दिन के समय धूप निकलने की वजह से यह थोड़ी हल्की हो जाती है, मगर शाम के समय काफी बढ़ जाती है। शनिवार को रात के समय सड़कों पर काफी स्मॉग छाया रहा। स्ट्रीट लाइटों की रोशनी में इसे साफ देखा जा सकता था, जिस तरह से धूंध के समय में दृश्यता कम हो जाती है, उसी तरह से स्मॉग से सड़कों पर रात के समय दृश्यता कम हो रही है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमों के उल्लंघन पर काटे जा रहे हैं चालान
प्रदूषण से निपटने के लिए नगर निगम की ओर से लगातार सड़कों पर पानी का छिड़काव करवाया जा रहा है, जिससे की मिट्टी न उड़े। इसके साथ ही प्रदूषण फैलाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। कूड़े में आग लगाने वालों के चालान काटे जा रहे हैं।
- यश गर्ग, नगर निगम आयुक्त
रखी जा रही है नजर
प्रदूषण फैलाने वाले सभी प्रकार की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। विभाग की टीम कंपनियों पर नजर रखे हुए है। समय-समय पर जाकर जांच करती है।
- दिनेश कुमार, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी बल्लभगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed