{"_id":"61e23de407a7bd0c2e581e41","slug":"cheating-in-the-name-of-holiday-package-faridabad-police-arrested-four-miscreants","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हॉलीडे पैकेज के नाम पर ठगी: देशभर में 55 लोगों को बनाया शिकार, ऐसे देते थे वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉलीडे पैकेज के नाम पर ठगी: देशभर में 55 लोगों को बनाया शिकार, ऐसे देते थे वारदात को अंजाम
Sat, 15 Jan 2022 08:52 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 15 Jan 2022 08:52 AM IST
सार
आरोपी एप के जरिये कस्टमर केयर नंबर से बैंक प्रतिनिधि बनकर फर्जी कॉल करते थे। लोगों के क्रेडिट कार्ड की जानकारी हासिल कर हॉलीडे पैकेज का झांसा देकर धोखाधड़ी कर उनकी रकम अपने खातों में डाल लेते थे।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खुद को बैंक कर्मचारी बताकर लोगों को सस्ते में हॉलीडे पैकेज देने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के चार बदमाशों को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी देशभर में 55 वारदात को अंजाम दे चुके हैं। इनके कब्जे से 35,000 रुपये, एक कंप्यूटर, प्रिंटर, 17 मोबाइल और 18 सिम बरामद की गई हैं।
आरोपी एप के जरिये कस्टमर केयर नंबर से बैंक प्रतिनिधि बनकर फर्जी कॉल करते थे। लोगों के क्रेडिट कार्ड की जानकारी हासिल कर हॉलीडे पैकेज का झांसा देकर धोखाधड़ी कर उनकी रकम अपने खातों में डाल लेते थे।
आरोपियों ने जवाहर कॉलोनी निवासी मनोज कुमार को झांसा देकर 98,976 रुपये की ठगी की थी। शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
ऐसे देते थे वारदात को अंजाम
आरोपी जस्ट डायल से डाटा खरीदकर क्रेडिट कार्ड धारकों को एक एप के जरिये कस्टमर केयर के नंबर से बैंक प्रतिनिधि बनकर झांसा देते थे। कार्डधारक बैंक की कॉल समझ कर कार्ड नंबर, सीवीवी, एक्सपायरी डेट आदि साझा कर देते थे। आरोपी क्रेडिट कार्ड की धनराशि अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर लेते थे।

अलग-अलग राज्यों के रहने वाले हैं आरोपी
साइबर टीम ने आरोपियों को उत्तमनगर दिल्ली, कायमगंज फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। इनमें से उत्तम सिंह सुल्तान गंज भागलपुर बिहार, तुषार कोट पुतली राजस्थान, मोहम्मद मुबीन अली गंज उत्तर प्रदेश और माज अहमद कायमगंज उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।
जांच के दौरान सामने आया कि आरोपियों के 4 फर्जी बैंक खातों में पिछले 6 माह में करीब 65 लाख रुपये का लेन देन किया गया है। आरोपियों ने दिल्ली, एनसीआर में 17, उत्तर प्रदेश में 15, तेलंगाना में 9 , महाराष्ट्र में 3, पश्चिम बंगाल में 2, गुजरात, असम, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 1-1 और हरियाणा में 5 वारदात को अंजाम दिया है। अन्य राज्यों से संबंधित पुलिस थानों को साइबर थाना ने सूचित कर दिया है।