फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   casino in oyo hotel, arrest

ओयो होटल में चल रहा था चल रहा था कैसीनो, पुलिस ने किया भंडाफोड़ 16-23-24

Tue, 01 Sep 2020 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
casino in oyo hotel, arrest
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 ने एनआईटी-एक स्थित ओयो रूम में चल रहे कैसीनो का भंडाफोड़ किया है। वहां से मूल रूप से सिक्किम और फिलहाल दिल्ली के मालवीय नगर में रहने वाली दो युवतियों समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। युवतियों को कैसीनो में जुआ खेलने आने वाले युवकों को रिझाने के लिए बुलाया जाता था। यहां से एक लाख रुपये से ज्यादा नकद, 101 कैसीनो प्लेइंग कार्ड (ताश के पत्ते) और 500-500 रुपये के 1470 गेम चिप (क्वाइन) बरामद किए गए हैं। इन चिप की कीमत 6.35 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस पीआरओ एसीपी धारणा यादव ने बताया कि सेक्टर-30 क्राइम ब्रांच प्रभारी निरीक्षक विमल राय को मिली सूचना के बाद सोमवार रात दबिश दी गई। होटल से गिरफ्तार लोगों की पहचान नितिन, अंकित, अनिल, हरनेक, अनुराग, फिरोज, संदीप, अमित, जतिन, निकेत, योजना और संगम के रूप में हुई हैं। योजना और संगम दिल्ली के मालवीय नगर और संदीप गगन विहार के निवासी हैं। बाकी आरोपी फरीदाबाद के अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले हैं। मुख्य आरोपी निकेत आजाद ने पूछताछ में बताया कि खेल शुरू होने से पहले ही टोकन बेचे जाते थे। इनकी कीमत 100 से लेकर 2000 रुपये तक होती थी। वह पुलिस की दबिश के डर से हर बार अलग-अलग स्थान का चयन करता था। इसकी सूचना खिलाड़ियों को व्हाट्स एप कुछ समय पहले ही दी जाती थी।
विज्ञापन

इससे पहले पुलिस ने 21 अगस्त को एनआईटी क्षेत्र में एक मकान पर दबिश देकर कैसीनो का भंडाफोड़ किया था। यहां से छह आरोपी गुलशन, राजेश, दिविक उर्फ बिट्टू, करण, पारस, वरुण गिरफ्तार हुए थे। उनसे 48 हजार के 240 कैसीनो टोकन, करीब 15 हजार रुपये नकद, 104 प्लेइंग कार्ड बरामद हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed