{"_id":"60f45e368ebc3e5f0d342d6a","slug":"case-registered-for-spreading-rumors-of-triple-murder-in-khori-faridabad-news-noi5942907133","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोरी में तिहरे हत्याकांड की अफवाह फैलाने पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोरी में तिहरे हत्याकांड की अफवाह फैलाने पर केस दर्ज
विज्ञापन
फरीदाबाद। खोरी गांव में तोड़फोड़ के दौरान तिहरे हत्याकांड की अफवाह फैलाने के मामले में पुलिस ने एक नामजद सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों ने सोशल मीडिया पर वीडियो चलाकर अराजकता व अफवाह फैलाने का प्रयास किया था।
16 जुलाई को एक वीडियो के माध्यम से यह अफवाह फैलाई गई थी कि खोरी में दो बच्चों व एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। वीडियो के सोशल मीडिया पर आते ही पुलिस महकमे की परेशानी बढ़ गई और जांच शुरू हो गई। जांच में पाया गया कि वीडियो का खोरी से कोई लेना देना नहीं है। इसके बाद थाना सूरजकुंड पुलिस ने शनिवार देर शाम एएसआई गुलशन कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। एएसआई ने अपने बयान में कहा कि वह गश्त पर मौजूद थे। सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो मिली, जिसमें दिखाया गया था कि गांव में मकान टूटने की वजह से एक महिला ने अपनी दो बेटियों के गले चाकू से काटकर हत्या कर दी और खुद को भी चाकू मारकर आत्महत्या कर ली है।
वायरल वीडियो गांव खोरी का बताया गया था। यह अफवाह बड़ी तेजी से फैल गई। वीडियो की जांच में पाया गया कि घटना गांव खोरी की नहीं थी। पुलिस ने गांव के निवासी मोहम्मद एवरार व अन्य के खिलाफ अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने का मामला दर्ज कर लिया है।