{"_id":"638b14325f8a5207035001a2","slug":"case-of-murder-registered-in-case-of-pieces-of-dead-body-found-in-bag","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad: बैग में मिले कंकाल के टुकड़ों के मामले में हत्या का केस दर्ज, जांच के लिए लैब भेजे शव के हिस्से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad: बैग में मिले कंकाल के टुकड़ों के मामले में हत्या का केस दर्ज, जांच के लिए लैब भेजे शव के हिस्से
Sat, 03 Dec 2022 02:47 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 03 Dec 2022 02:47 PM IST
सार
24 नवंबर को दोपहर में सूरजकुंड-पाली रोड से करीब 200 मीटर अंदर अरावली में पुलिस ने एक ट्राली बैग से कंकाल के टुकड़े बरामद किए थे। पुलिस ने टुकड़े कब्जे में लेकर बीके अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
25 नवंबर को अरावली के जंगलों में ट्राली बैग में मिले कंकाल के टुकड़ों के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या व सबूतों को मिटाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कंकाल किसी युवा पुरुष का बताया गया है। मृतक की उम्र उम्र 18 से 35 साल के करीब है। मौत का समय करीब तीन माह पहले का है। पुलिस ने शव के हिस्से को गहन जांच के लिए लैब में भेजा है।
विज्ञापन
24 नवंबर को दोपहर में सूरजकुंड-पाली रोड से करीब 200 मीटर अंदर अरावली में पुलिस ने एक ट्राली बैग से कंकाल के टुकड़े बरामद किए थे। पुलिस ने टुकड़े कब्जे में लेकर बीके अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। जांच के बाद उसे लैब भेज दिया। सूरजकुंड थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलराज ने बताया अज्ञात के खिलाफ हत्या व सबूत मिटाने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन