फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Case against the owners of three companies for getting minors to work

नाबालिगों से काम कराने पर तीन कंपनियों के मालिकों पर केस

Sat, 20 Nov 2021 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Case against the owners of three companies for getting minors to work
बल्लभगढ़। बल्लभगढ़ स्थित साहूपुरा गांव के इंडस्ट्रियल एरिया में चल रही तीन कंपनियों में चाइल्ड हेल्प लाइन टीम ने छापा मारा। थाना सदर पुलिस ने तीनों कंपनियों के मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों ने मौका पाते ही बच्चों को कंपनी से भगा दिया।
विज्ञापन

चाइल्ड हेल्पलाइन के मेंबर रविंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें हेल्प लाइन 1098 पर सूचना मिली थी कि बल्लभगढ़ के साहूपुरा गांव में स्थित ज्योति इंटरप्राइज, आरडी इंडस्ट्री व एशियन कंपनी में नाबालिग बच्चों से काम करवाया जा रहा है। सूचना को सही मानते हुए थाना सदर पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद चाइल्ड हेल्प लाइन की टीम व सदर पुलिस ने कंपनियों में छापा मारा जिसके बाद कंपनियों में काम कर रहे बच्चों का रेस्क्यू कर लिया गया है। टीम ने बच्चों को पास ही के थाने में ले जाने की कोशिश की तो कंपनी संचालन और कर्मचारियों ने मिलकर मौका पाते ही बच्चों को भगा दिया। वहीं, सदर थाना के प्रभारी रामवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कंपनियों में नाबालिग बच्चों से काम करने की सूचना मिली थी। कंपनी मालिक और कर्मचारियों पर आरोप है कि उन्होंने बाल मजदूरी कराई और टीम के पहुंचने पर बच्चों को भगा दिया। चाइल्ड हेल्प लाइन की टीम की शिकायत पर तीनों कंपनियों के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed