फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Canter washed away in Yamuna, driver saved by villagers

यमुना में बहा कैंटर, चालक को ग्रामीणों ने बचाया

Fri, 16 Jul 2021 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Canter washed away in Yamuna, driver saved by villagers
फरीदाबाद। बारिश से यमुना नदी का जल स्तर बढ़ने लगा है। एक कैंटर चालक पानी के बहाव से बह गया। पुलिस व ग्रामीणों ने चालक को बचाकर कैंटर को भी बाहर निकाल लिया। किनारे पर खड़े लोगों ने इस पूरी घटना की वीडियो रिकार्ड कर ली और वायरल कर दी। थाना तिगांव पुलिस ने ग्रामीणों को नकद इनाम देकर सम्मानित किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह तिगांव थाना पुलिस को पता लगा कि एक कैंटर चालक यमुना नदी के बीच से बने कच्चे सड़क नुमा पथ पर जा रहा था। बीच में पहुंचते ही पानी के तेज बहाव के कारण कैंटर असंतुलित होकर धारा के साथ बहने लगा। बीच में एक स्थान पर नदी का तल ऊंचा होने से कैंटर अटक गया और पानी भरने लगा। चालक अंदर फंसा हुआ था और मदद के लिए चिल्ला रहा था। इसी बीच किनारे पर खड़े दो ग्रामीणों ने आवाज सुनी और यमुना में कूद पड़े। तिगांव थाना प्रभारी जोगिंदर कुमार भी मौके पर पहुंच गए। गांव मोजाबाद शेखपुर निवासी दयाचंद भाटी व उसके साथी ने अपने साहस का परिचय देते हुए नदी की तेज धारा से जूझते हुए चालक प्रताप को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस कर्मियों व अन्य लोगों ने मिलकर कैंटर को भी सही सलामत बाहर निकाल लिया। दयाचंद के साहसिक कदम के साथ कैंटर चालक की जान बचाने के लिए तिगांव थाना प्रभारी ने दयाचंद को प्रोत्साहन के रूप में 1100 रुपये का पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed