{"_id":"6188170bac5d3203c66f757b","slug":"came-as-a-ride-from-rohtak-and-robbed-the-cab-faridabad-news-noi614525565","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक से सवारी बनकर आए और लूट ली कैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक से सवारी बनकर आए और लूट ली कैब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। रोहतक से सवारी बनकर बैठे चार बदमाशों ने एक व्यक्ति से उसकी कैब लूट ली। आरोपियों ने रोहतक से बल्लभगढ़ के लिए कैब बुक की थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
मेवात के गांव रनियाला निवासी इरशाद ने पुलिस को बताया कि वह मोबाइल ऐप आधारित टैक्सी चलाता है। बृहस्पतिवार को वह एक सवारी लेकर गुरुग्राम से फतेहाबाद गया था। सवारी छोड़ने के बाद वापस आते समय कंपनी से उसके पास फोन आया कि रोहतक के गांव मोखरा से बल्लभगढ़ के लिए सवारी लेकर आना है। इरशाद कार लेकर गांव मोखरा पहुंच गया। यहां रोहित नाम का युवक अपने तीन साथियों के साथ कार में बैठ गया। इरशाद सवारियों को लेकर गांव जाजरू स्थित गड्ढा कॅालोनी पहुंचा। सवारियों ने उससे कहा कि थोड़ी दूर उनका कमरा है, वहां आकर किराया ले लो। इरशाद जैसे ही उनके कमरे में पहुंचा तो आरोपियों ने कमरा बंद कर लिया। थोड़ी देर में सभी शराब पीने लगे और बाद में कैब चालक से चाबी और मोबाइल अपनी मेज पर रखवा लिए। करीब ढाई घंटे तक आरोपियों ने इरशाद को कमरे में बंद रखा। इसके बाद उसे कार में बैठाकर कैली फ्लाईओवर के पास उतार कर भगा दिया और कार लेकर फरार हो गए।