{"_id":"617985958f5b1133ed12d9c7","slug":"bypass-tigaon-chowk-closed-due-to-highway-construction-faridabad-news-noi612818024","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे के निर्माण के कारण बाईपास तिगांव चौक किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे के निर्माण के कारण बाईपास तिगांव चौक किया बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। दिल्ली-मुंबई-वड़ोदरा एक्सप्रेसवे के चलते बाईपास पर जगह-जगह खुदाई का कार्य शुरू कर दिया है जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक्सप्रेसवे के कार्य के चलते बाईपास तिगांव चौक को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। इससे तिगांव व बल्लभगढ़ की ओर जाने के लिए दो किलोमीटर लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है।
फरीदाबाद के बाईपास रोड को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के लिंक रोड के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके लिए रोड को चौड़ा कर 12 लेन किया जा रहा है जिसके लिए बाईपास पर जगह जगह कार्य को शुरू किया जा चुका है। कार्य की वजह से बाईपास पर जगह जगह जहां रूट का डायवर्जन किया गया है। वहीं, दूसरी ओर बाईपास तिगांव चौक को बंद कर दिया गया है जिसकी वजह से तिगांव से सेक्टर-तीन होते हुए बल्लभगढ़, पलवल या दिल्ली की ओर जाने वालों को दो से तीन किलोमीटर लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है।
कुछ दिन पहले तिगांव से बल्लभगढ़ को ओर आने जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया था लेकिन, दोपहिया वाहनों के द्वारा बंद रास्ते में से भी रास्ता बना लिया गया लेकिन, बुधवार की सुबह तिगांव चौक को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। तिगांव चौक से सेक्टर तीन होते हुए बल्लभगढ़ की ओर तिगांव चौक से पलवल और तिगांव चौक से दिल्ली की ओर जाना है तो आईएमटी चौक या सेक्टर तीन बाईपास के चौक से होते हुए गुजरना होगा। एनएचआईए के द्वारा तिगांव चौक पर पिलर के कार्य के चलते बैरिकेडिंग करके पलवल से दिल्ली व दिल्ली से पलवल जाने वाले वाहनों को जाना होता है। आईएमटी व बड़ोली चौक का इस्तेमाल किया जा रहा है। तिगांव के राजेश ने बताया कि तिगांव चौक से होते हुए पलवल जाते हैं लेकिन हाईवे के कार्य की वजह से अब आईएमटी चौक से आते जाते हैं।