फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Bulldozers will run on illegal occupations in Sector-2 today

सेक्टर-2 में अवैध कब्जों पर आज चलेगा बुलडोजर

Sun, 13 Mar 2022 10:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 10:32 PM IST
विज्ञापन
Bulldozers will run on illegal occupations in Sector-2 today
फरीदाबाद। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के निर्माण में बाधा बने अवैध कब्जों के खिलाफ हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से सोमवार कार्रवाई की जाएगी। इसकी शुरुआत सेक्टर-2 से की जाएगी। इसके लिए प्राधिकरण ने पूूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

दिल्ली-मुंबई-एक्सप्रेस वे के लिंक रोड के रूप में विकसित किया जा रहा है।
इसके तहत बाईपास को चौड़ा कर 12 लेन किया जा रहा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से सड़क के दोनों तरफ 70-70 मीटर की सड़क मांगी है। कुछ जगह तो एनएचएआई को मिल गई है। वहां फ्लाईओवर बनाने का काम जारी है। वहीं सेक्टर-37 से बल्लभगढ़ तक अधिकांश जगहों पर सड़क के दोनों ओर अवैध कब्जे हैं। लोगों ने घर बनाए रखे हैं, शोरूम खोल रखे हैं। इन्हें अभी तक हटाया नहीं गया है। इससे एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य में रुकावट आ रही है। हाल में ही प्राधिकरण के अधिकारियों ने सेक्टर-2 और आसपास के लोगों को नोटिस जारी जल्द कब्जा खाली करने के आदेश दिए थे। लोगों को किया गया समय सोमवार को पूरा हो रहा है। ऐसे में आज तोड़फोड़ की जा सकती है।
विज्ञापन

बाईपास पर कब्जा धारकों को दिया गया समय समाप्त हो गया है। विभाग की ओर से तोड़फोड़ की तैयारी कर ली गई है। इसलिए लोग जल्द अपने घरों को खाली कर दें।
- अमित कुमार, स्टेट ऑफिसर, एचएसवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed