फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Bulldozer used on illegal colony

Faridabad News: डीटीपी ने दो एकड़ में विकसित अवैध कॉलोनी पर चलाया बुलडोजर

Sat, 18 Jul 2026 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer used on illegal colony
तोड़फोड़ करते डीटीपी के कर्मचारी। विज्ञप्ति
फार्महाउस समेत कई निर्माण ध्वस्त, पुलिस बल रहा तैनात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। जिले में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। विभाग ने शुक्रवार को गांव बजरी के राजस्व क्षेत्र में करीब दो एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान फार्महाउस सहित कई अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया।

जिला नगर योजनाकार यजन चौधरी ने बताया कि अभियान के दौरान दो पक्के निर्माण, एक फार्महाउस, चार चहारदीवारी और कॉलोनी के भीतर बनाया गया कच्चा सड़क नेटवर्क जेसीबी मशीनों की मदद से हटाया गया। उन्होंने बताया कि संबंधित कॉलोनी बिना किसी वैध अनुमति के विकसित की जा रही थी, जिसके चलते नियमानुसार यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


तोड़फोड़ अभियान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा, ताकि कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से पूरी की जा सके। यजन चौधरी ने बताया कि बिना अनुमति किसी भी प्रकार की कॉलोनी विकसित करना या निर्माण कार्य करना नियमों का उल्लंघन है। किसी भी भूखंड या संपत्ति की खरीद से पहले उसकी वैधता और संबंधित विभागों से स्वीकृति की पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article