फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Brother cleans teeth with sister brush in Ballabhgarh girl hangs herself

डांट बनी फंदा: बहन के ब्रश से भाई ने किए दांत साफ, लड़की ने लगाई फांसी; सुसाइड नोट में लिखा- मैं जा रही हूं

Fri, 02 Jun 2023 10:32 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 02 Jun 2023 10:32 PM IST
सार

मृतक मनीषा ने फांसी लगाने से पहले सुसाइड नोट लिखा जिसमें उसने लिखा कि वह अपने कॉलोनी में रहने वाली सहेली के पास जा रही हूं। उसकी सहेली ने भी एक महीने में फांसी का फंदा लगाया था।

विज्ञापन
Brother cleans teeth with sister brush in Ballabhgarh girl hangs herself
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बल्लभगढ़ स्थित तिरखा कॉलोनी में छोटे भाई ने बड़ी बहन के ब्रश से अपने दांत साफ कर लिया। जिस पर गुस्से में आकर दोनों के बीच झगडा हो गया। इसी बात को लेकर मां ने बेटी को डांट दिया। तो बेटी ने सुबह के समय कमरे में टीवी की आवाज तेज करके फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। थाना सिटी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बी के अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।

विज्ञापन

त्रिखा कॉलोनी निवासी प्रेमवीर ने बताया कि वह अपने संयुक्त परिवार के साथ रहते हैं। उसके संयुक्त परिवार में करीब 40 लोग हैं जिसमें छोटे बड़े बच्चे भी शामिल हैं। सभी कचौड़ी और पूड़ी सब्जी की रेहड़ी लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। उसने बताया कि उसके पांच बच्चे हैं। जिसमें तीन लड़की व दो लड़के हैं। उनकी सबसे बड़ी बेटी 17 साल की 11वीं की छात्रा है, वहीं उससे छोटा बेटा 12 साल का 8वीं का छात्र है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह बेटे ने बेटी मनीषा के ब्रश से दांत साफ कर लिए। जिसके चलते मनीषा और उसके भाई के बीच झगड़ा हो गया और मनीषा ने भाई की पिटाई भी कर दी। इसको लेकर मनीषा की मां ने उसको बहुत डांटा। उसके बाद परिवार के सभी लोग पड़ोस में हो रहे कर्तीन में चले गए। तभी पीछे से मनीषा ने कमरे में रखे टीवी की आवाज तेज करके पंखे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन

भाई ने ही उतारा शव
कीर्तन में से आने के बाद सभी ने देखा की कमरा बंद और कमरे में से टीवी की तेज आवाज आ रही है। जिसके बाद 12 साल के बेटे ने खिड़की पर लगे कूलर के ऊपर चढ़कर देखा कि मनीषा ने फांसी के फंदे में लटकी हुई थी। परिवारों के होश उड़ गए और उन्होंने कमरे के गेट को तोड़ कर कैंची की मदद से चुन्नी को काट कर मनीषा को नीचे उतारा। उसके बाद उसके पिता उसको उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

फांसी से पहले लिखा सुसाइड नोट
मृतक मनीषा ने फांसी लगाने से पहले सुसाइड नोट लिखा जिसमें उसने लिखा कि वह अपने कॉलोनी में रहने वाली सहेली के पास जा रही हूं। उसकी सहेली ने भी एक महीने में फांसी का फंदा लगाया था। इसके अलावा उसने लिखा कि वह अब दुनिया से जा रही है अब किसी को डांटने की जरूरत नहीं होगी। आई लव यू ...

सहेली वाला ही उठाया कदम
मां की डांट के बाद मानसिक रूप से परेशानी 11वीं की छात्रा ने सहेली की तरह ही फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। अग्रसेन चौक के इंचार्ज प्रदीप मोर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल में रखवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed