{"_id":"61be1d8fb007f537b3630041","slug":"broker-arrested-in-fetal-sex-test-case-looking-for-asha-worker-faridabad-news-noi622107565","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रूण लिंग जांच मामले में दलाल गिरफ्तार, आशा वर्कर की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रूण लिंग जांच मामले में दलाल गिरफ्तार, आशा वर्कर की तलाश
विज्ञापन
बल्लभगढ़। स्वास्थ्य विभाग फरीदाबाद और झज्जर की संयुक्त टीम के द्वारा सोमवार को सेक्टर-8 स्थित क्लीनिक पर भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़ किया गया था। इस रैकेट को आशा वर्कर निर्मला देवी, उसका बेटा सुमित व दलाल आकाश भड़ाना द्वारा चलाया जा रहा था। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर सुमित को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन आशा वर्कर निर्मला देवी व दलाल आकाश भड़ाना की गिरफ्तारी के लिए छापा मारा जा रहा है जिसके चलते दलाल आकाश भड़ाना को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आशा वर्कर निर्मला देवी की तलाश जारी है।
स्वास्थ्य विभाग झज्जर के सीएमओ को सूचना मिली थी कि झज्जर की महिलाओं को फरीदाबाद ले जाकर कुछ दलाल गैरकानूनी भ्रूण लिंग जांच का धंधा चला रहे हैं जिसके चलते जिला फरीदाबाद और झज्जर की संयुक्त पीएनडीटी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरीदाबाद में अवैध लिंग जांच के गिरोह का पर्दाफाश किया।
सिविल सर्जन डॉ. विनय गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि बरौली गांव में अवैध रूप से लिंग जांच का रैकेट चलाया जा रहा है। डॉ. हरीश आर्य के नेतृत्व में डॉ. अजय और झज्जर टीम ने जाल बिछाकर बड़ौली गांव की आशा वर्कर निर्मला और बेटे सुमित को रंगे हाथों 45000 रुपये के साथ लिंग जांच के आरोप में पकड़ लिया। थाना सेक्टर सात की पुलिस के द्वारा सुमित को गिरफ्तार कर लिया गया था लेकिन आशा वर्कर निर्मला देवी व दलाल आकाश भड़ाना फरार हो गए जिसके चलते उनकी टीम के द्वारा पाली व बड़ौली में छापा मारा जा रहा था। छापे के दौरान पाली से दलाल आकाश भड़ाना को गिरफ्तार कर लिया है।