फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Braj Mandal Yatra tomorrow at Nalhad temple nuh security strict for Jalabhishek internet service shut down

नूंह में इंटरनेट बंद : नल्हड़ मंदिर में ब्रजमंडल यात्रा आज, जलाभिषेक को लेकर सुरक्षा सख्त; चप्पे-चप्पे पर पुलिस

Mon, 22 Jul 2024 02:12 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नूंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नूंह Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 22 Jul 2024 02:12 AM IST
सार

यात्रा के जो भी रूट तैयार किए गए हैं उन रूट पर पुलिस के पुख्ता इंतजाम होंगे। पुलिस के साथ-साथ रैपिड एक्शन फोर्स भी यात्रा की सुरक्षा के लिए इस बार लगाई गई है। वहीं यात्रा को लेकर नलेश्वर मंदिर पर इस बार ड्रोन से वीडियोग्राफी कराई जाएगी। 

विज्ञापन
Braj Mandal Yatra tomorrow at Nalhad temple nuh security strict for Jalabhishek internet service shut down
नल्हड़ मंदिर में सुरक्षा सख्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के नूंह स्थित नल्हड़ मंदिर पर सोमवार को ब्रजमंडल यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान मंदिर पर भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। सुरक्षा के मद्देनजर पहाड़ पर भी पुलिस की तैनाती रहेगी। बता दें कि ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को कड़ी सुरक्षा के साथ सशर्त मंजूरी मिली है। पुलिस के अलावा पैरामिलिट्री फोर्स की भी तैनात की गई है। यात्रा में डीजे और हथियार ले जाने पर रोक है। मस्जिद, मदरसे व पीर के सामने नारेबाजी और भाषण बाजी पर रोक रहेगी।

विज्ञापन

22 जुलाई को निकलने वाली जलाभिषेक शोभायात्रा को लेकर आईजी रेवाड़ी रेंज ने रविवार को नलेश्वर शिव मंदिर का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ एसपी नूंह, एसपी पलवल डीएसपी तावडू सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे। नलेश्वर शिव मंदिर पर पहुंचकर आईजी रेवाड़ी ने देखा कि किस तरीके से सुरक्षा व्यवस्था इस बार यहां पर करनी है। इसके बारे में विस्तार से तकरीबन एक  घंटे चर्चा हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मीडिया के कैमरे पर बोलने से अभी मना कर दिया। इतना साफ है कि जिस तरह पिछले साल 31 जुलाई को ब्रज मंडल शोभा यात्रा के दौरान हिंसा हुई थी। वह हिंसा इस बार ना हो उसको लेकर पुलिस के इस वर्ष पुख्ता इंतजाम देखने को मिलेंगे। नलेश्वर शिव मंदिर से सुबह 10 बजे यह यात्रा शुरू होगी। इसके बाद फिरोजपुर झिरका के झिर मंदिर यात्रा पहुंचेगी और यात्रा का समापन शाम पांच बजे पुनहाना के सिंगार गांव के राधा कृष्ण मंदिर में होगा। 

विज्ञापन

यात्रा के जो भी रूट तैयार किए गए हैं उन रूट पर पुलिस के पुख्ता इंतजाम होंगे। पुलिस के साथ-साथ रैपिड एक्शन फोर्स भी यात्रा की सुरक्षा के लिए इस बार लगाई गई है। वहीं यात्रा को लेकर नलेश्वर मंदिर पर इस बार ड्रोन से वीडियोग्राफी कराई जाएगी। नूंह फिरोजपुर झिरका पुनहाना में ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। साथ-साथ नलेश्वर मंदिर के चारों तरफ अरावली पर्वत है तो उसे पर भी पुलिस के जवान सुरक्षा के रूप में मौजूद रहेंगे। 

अब देखना यह है कि 22 जुलाई को शोभायात्रा आएगी और किस तरीके से पुलिस अपनी सुरक्षा घेरे के बीच में इस बार यात्रा को कामयाब करेगी। वहीं मंदिर की देखरेख कर रहे सरदार जी एस मलिक ने कहा कि जलाभिषेक यात्रा को लेकर पूरी तरह से तैयारी की हुई है। प्रशासन अपनी तैयारी कर रहा है हमारी अपनी अलग से तैयारी है मंदिर की तरफ से भंडारे का भी आयोजन किया। जाएगा इस बार यात्रा बहुत ही अच्छे तरीके से निकल जाएगी।

24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद
ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को देखते हुए सरकार ने मोबाइल इंटरनेट और बल्क मैसेज सेवाओं पर 22 जुलाई की शाम छह बजे तक रोक लगा दी है। अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह विभाग हरियाणा अनुराग रस्तोगी की ओर से जिला नूंह में दूरसंचार अधिनियम-2023 की धारा 20(2) व दूरसंचार सेवाओं के अस्थायी निलंबन (सार्वजनिक आपातकाल या सार्वजनिक सुरक्षा) नियम, 2017 के नियम 2(1) के तहत मोबाइल इंटरनेट सेवाएं 2जी, 3जी, 4जी, 5जी, सीडीएमए व जीपीआरएस व बल्क एसएमएस (बैंकिंग व मोबाइल रिचार्ज को छोड़कर) तथा वॉइस कॉल को छोड़कर मोबाइल नेटवर्क पर प्रदान की जाने वाली सभी डोंगल सेवाओं को 21 जुलाई की शाम 6 बजे से 22 जुलाई शाम 6 बजे तक निलंबित करने के आदेश पारित किए गए हैं। इस संबंध में उचित कार्रवाई के लिए हरियाणा की सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को इन आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य सचिव हरियाणा द्वारा जिला नूंह में शांति व सार्वजनिक व्यवस्था में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए यह आदेश जारी किए गए हैं। इन आदेशों का उल्लंघन करने पर संबंधित प्रावधानों के तहत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इंटरनेट सेवाओं के दुरुपयोग से भड़काऊ सामग्री, झूठी अफवाहों के प्रसार से जिला नूंह में सार्वजनिक संपत्तियों व सुविधाओं को नुकसान, कानून एवं शांति व्यवस्था में गड़बड़ी की संभावना को रोकने के लिए जारी किया गया है। 

इसके अलावा मोबाइल इंटरनेट सेवाओं से व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर आदि विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से भी गलत सूचना व अफवाहों के प्रसार के साथ भीड़ को एकत्रित व संगठित कर किसी अन्य को गंभीर क्षति पहुंचाने, आगजनी या बर्बरता व अन्य प्रकार की हिंसक गतिविधियों में शामिल होकर सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने की संभावना को रोकने के लिए इंटरनेट सेवाएं प्रतिबंधित की गई हैं। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक सुविधा व लोगों की बुनियादी घरेलू जरूरतों के अनुसार व्यक्तिगत एसएमएस, मोबाइल रिचार्ज, बैंकिंग एसएमएस, वॉइस कॉल, कॉर्पोरेट और घरेलू ब्रॉडबैंड व लीज लाइनों द्वारा प्रदान की जाने वाली इंटरनेट सेवाओं को इसमें छूट दी गई है।

जलाभिषेक यात्रा में शामिल होने वाले संत
- महामण्डलेश्वर महंत विजय दास भैया जी महाराज, महामंत्री अखिल भारतीय संत समिति
- स्वामी धर्मदेव महाराज पटौदी 
- जितेंद्रानंद सरस्वती, महामंत्री, अखिल भारतीय संत समाज 
- महामण्डलेश्वर दाती महाराज, दिल्ली
- महामण्डलेश्वर बाबा दयानंद सरस्वती, मुरथल 
- परशुराम दास महाराज
- महाराज राम तीर्थदास 
- महामण्डलेश्वर यतेंद्रानाथ सरस्वती, रूड़की 
- स्वामी कृष्णानंद रोहतक
- महामण्डलेश्वर सेवादास गुरुग्राम 
- स्वामी ब्रह्मस्वरूप छुडानी धाम 
- स्वामी वेद बिहारी दास

ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त
यात्रा में गत वर्ष की तरह कोई भी चूक न हो, इसको लेकर प्रशासन ने यात्रा के प्वाइंटों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। जो यात्रा की पल-पल की निगरानी रखते हुए यात्रा को सही सलामत अपने गंतव्य तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे। सोशल मीडिया पर निगरानी रखने के लिए साइबर थाना और खुफिया तंत्र लगा हुआ है। किसी ने जरा चूक की तो पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी।

पंच सरपंचों को भी जिम्मेदारी
जिला प्रशासन ने इस यात्रा को सफलतापूर्वक करने के लिए जगह-जगह बैठक कर पंच सरपंचों तथा क्षेत्र के मौजूद लोगों को जिम्मेदारी सौंपी है। इसका असर भी नजर आ रहा है। लोगों का कहना है कि वह यात्रा का भव्य रूप से स्वागत करेंगे तथा अपनी हिंदू मुस्लिम साझी संस्कृति को जिंदा रखेंगे। कई पंचायतों द्वारा यात्रा के जलपान की व्यवस्था भी की जा रही है। उम्मीद है इस बार दोनों समुदायों की तरफ से यात्रा को लेकर गंभीरता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed