फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   BK will give national assessment test from today

आज से बीके देगा राष्ट्रीय मूल्यांकन कसौटी की परीक्षा

Sun, 13 Mar 2022 10:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 10:35 PM IST
विज्ञापन
BK will give national assessment test from today
फरीदाबाद। बीके नागरिक अस्पताल में सोमवार से बुधवार तक नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड्स (एनक्यूएएस) की राष्ट्रीय स्तरीय टीम तीन दिवसीय दौरे पर रहेगी। अस्पताल प्रबंधन कई माह से इस टीम के दौरे की तैयारी में जुटा है। वहीं, एक दिन पहले रविवार को अधिकारी कर्मचारी छुट्टी के बजाय काम व प्रबंधन में जुटे रहे। व्यवस्थाएं बनाने के लिए विशेष टास्क फोर्स तैयार की गई। उधर, सफाई के लिहाज से रविवार को कर्मचारी अधिक सक्रिय रहे।
विज्ञापन

नागरिक अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवा गुणवत्ता परख के लिए एनक्यूएएस प्रमाण पत्र के साथ यह सुनिश्चित करती है कि स्वास्थ्य सेवाएं स्तरीय हैं।
सेवाओं में खरे उतरने पर तीन वर्ष के लिए एनक्यूएएस प्रमाण पत्र अस्पताल को मिलेगा। एनक्यूएएस में बीके नागरिक अस्पताल ने वर्ष 2017 में प्रमाण पत्र हासिल कर अपनी योग्यता साबित की। ऐसे में यह एनसीआर में यह प्रमाण पाने वाला पहला नागरिक अस्पताल बना। अब वर्ष 2022 में एक बार फिर कसौटी की घड़ी है। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन अपने पुराने अनुभव व योग्यता को निखार एक बार फिर से प्रमाण पत्र हासिल करने की कवायदों में जुटा हुआ है। रविवार को अस्पताल कर्मचारी अपनी सभी तैयारियों के जायजे में स्वयं जुटे रहे। अधिकारी कर्मचारी सोमवार से पहले यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि कहीं कोई कोर कसर न रह जाए। ऐसे में कर्मचारियों ने ओपीडी सहित आपातकाल में लगे साइनेज, नोटिस, सफाई व्यवस्था सभी को मानकों अनुसार सुनिश्चित किया। सोमवार को तीन सदस्यीय टीम में हिमाचल प्रदेश की डॉ.सोनम नेगी, डॉ.मीना मित्तल और डॉ.सुनीता भाटिया शामिल है।
विज्ञापन

एनक्यूएएस की टीम निरीक्षण के दौरान अस्पताल की साफ-सफाई, विभिन्न विभाग की एनसीओ, साइनेज, इंफेक्शन कंट्रोल, रिकॉर्ड मेंटेनेंस, बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट का मू्ल्यांकन करेगी। इन कसौटियों के आधार पर टीम अस्पताल को अंक देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ.सविता यादव, प्रधान चिकित्सा अधिकारी
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed