फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Birth and death certificates before 2016 will be online

2016 से पहले के जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र होंगे ऑनलाइन

Thu, 28 Oct 2021 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Birth and death certificates before 2016 will be online
फरीदाबाद। नगर निगम अब वर्ष 2016 से पहले बने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों को ऑनलाइन करेगा। इसके तहत लोगों को कंप्यूटरीकृत प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। निगम ने इस बारे में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। साथ ही लोगों से अपील की है कि जिनका जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र ऑफलाइन यानी मैन्युअली बनाए गए हैं, वह निगम कार्यालय पहुंच कर उसे ऑनलाइन कराएं। मैन्युअली प्रमाण पत्र को ऑनलाइन फीड करने बाद कंप्यूटरीकृत प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार हाल ही में इस तरह का आदेश आया है। इसके तहत तैयारियां शुरू कर दी गई है। साथ ही लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है कि वह अपने 2016 से पहले के जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र को ऑनलाइन कराएं। ऑनलाइन प्रक्रिया में किसी प्रकार की शुल्क नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन

रोज 100 से अधिक आवेदन
नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार अब जो भी जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बन रहे हैं, वह ऑनलाइन ही हो रहे हैं। इसके लिए रोजाना 100 से अधिक आवेदन किए जा रहे हैं। इससे लोगों को काफी फायदा होता है। वह ऑनलाइन पंजीकरण होने के बाद सर्टिफिकेट कहीं से भी निकाल सकते हैं। इससे उन्हें नगर निगम कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार का आदेश है कि 2016 से पहले के मैन्युअली बने जन्म मृत्यु प्रमाण पत्रों को ऑनलाइन किया जाए। इसके तहत तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के ऑनलाइन होने से लोगों को काफी फायदा होगा।
- राजेंद्र सिंह दहिया, नोडल अधिकारी, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed