फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Beware Pitbull eyes on your innocent child attacked in Ballabhgarh mother saved from clutches

Faridabad: सावधान! आपके मासूम पर है पिटबुल की नजर, बल्लभगढ़ में बच्चे पर किया हमला, मां ने चंगुल से बचाया

Fri, 14 Oct 2022 10:22 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला संवाद, फरीदाबाद
अमर उजाला संवाद, फरीदाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 14 Oct 2022 10:22 PM IST
सार

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ गांव मुजेड़ी में घर के बाहर खेल रहे बच्चे पर पिटबुल कुत्ते ने हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। इसी दौरान मां आ गई और बच्चे को कुत्ते के चंगुल से बचाया।  घटना के बाद बच्चा काफी डरा हुआ है।

विज्ञापन
Beware Pitbull eyes on your innocent  child attacked in Ballabhgarh mother saved from clutches
पिटबुल के हमले से घायल बच्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ गांव मुजेड़ी में घर के बाहर खेल रहे बच्चे पर पिटबुल कुत्ते ने हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। इसी दौरान मां आ गई और बच्चे को कुत्ते के चंगुल से बचाया।  घटना के बाद बच्चा काफी डरा हुआ है। दोनों पैर व हाथों पर कुत्ते के काटने के निशान हैं।

विज्ञापन

 

गांव मुजेड़ी निवासी बुलबुल ने बताया कि बेटा लवकुश (10) दूसरी कक्षा का छात्र है। बृहस्पतिवार को पड़ोसी के पिटबुल कुत्ते के साथ खेल रहा था। कुछ समय तक तो कुत्ते का मालिक भी बच्चे व कुत्ते के पास बैठा हुआ था। मालिक के जाने के बाद कुत्ते ने अचानक से लवकुश पर हमला कर दिया। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर मां समेत अन्य घर से बाहर आए और बचाया। 

विज्ञापन

 

पिटबुल कुत्ते ने बेटे के पैर व हाथों पर कई जगह काट लिया। जिसकी वजह से गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए बल्लभगढ़ स्थित सरकारी अस्पताल में लेकर आए। डॉ. अभिषेक गौत्तम द्वारा उपचार व एंटी रैबिज का टीका लगाया गया। डॉ. अभिषेक ने बताया कि पिटबुल कुत्ता दूसरे कुत्तों के मुकाबले काफी खतरनाक होता है। बच्चे की हालत अभी ठीक नहीं है। डॉक्टर अभिषेक ने बताया कि पिटबुल कुत्ते के काटने के बाद सभी को खून की जांच करवानी चाहिए। जांच की रिपोर्ट में अगर कोई कमी पाई जाती है तो उसके बाद उपचार किया जा सकता है। मां बुलबुल ने बताया कि बच्चा हादसे के बाद काफी सहमा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पहले भी आ चुके हैं मामले
शहर में कुत्ते काटने के कई मामले आ चुके हैं। पिटकुल कुत्ते के काटने का यह पहला मामला है। नागरिक अस्पताल बीके में हर माह करीब 1800 लोगों को रैबिज का टीका लगता है। शहर में बेसहारा कुत्ते अक्सर लोगों को निशाना बनाते रहते हैं। आरडब्ल्यूए लगातार ऐसे कुत्तों को पकड़ने की मांग नगर निगम से करती रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed