फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Betrayed 25 lakh rupees as an online business

Faridabad: ऑनलाइन बिजनेस बताकर सट्टे में लगवा दिए 25 लाख रुपये, कंगाल होने हुआ एहसास, उठाया ये कदम

Sat, 22 Jul 2023 06:15 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 22 Jul 2023 06:15 PM IST
सार

 परेशान होकर दुकानदार ने आत्महत्या करने की कोशिश की। परिवार के लोगों ने समय रहते कारोबारी को बचा लिया, तब जाकर परिजनों को मामले के बारे में पता लगा। पुलिस ने पीड़ित की बहन की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
 

विज्ञापन
Betrayed 25 lakh rupees as an online business
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑनलाइन बिजनेस में मोटे मुनाफे का झांसा देकर कुछ लोगों ने जवाहर कॉलोनी निवासी एक दुकानदार से 25 लाख रुपये ठग लिए। कंगाल होने के बाद पीडि़त को पता लगा कारोबार में नही बल्कि सट्टे में पैसे लगा रहा था। परेशान होकर दुकानदार ने आत्महत्या करने की कोशिश की। परिवार के लोगों ने समय रहते कारोबारी को बचा लिया, तब जाकर परिजनों को मामले के बारे में पता लगा। पुलिस ने पीड़ित की बहन की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


फरीदाबाद के सेक्टर-52 निवासी गुंजन रानी ने पुलिस को बताया भाई अमन का किराने का काम है। कुछ दिन पहले अमन कुमार ने आत्महत्या की कोशिश की थी। किसी तरह परिवार के लोगों ने समय रहते हुए बचा लिया। मां ने अमन को समझाते हुए काफी देर तक बातचीत की तो सामने आया कि जून 2022 में न्यू जनता कॉलोनी निवासी नोनू भाटिया उसकी दुकान पर आया था। नोनू ने उसे एक ऑनलाइन बिजनेस के बारे में बताया। रूचि दिखाने के बाद नोनू ने यश अरोड़ा नाम के युवक को भी बुला लिया। 

विज्ञापन

 


दोनों ने अमन को ऑनलाइन बिजनेस में पैसा लगाकर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा दिया। वह उनकी बातों में आ गया। इसके बाद आरोपियों ने अमन के मोबाइल में एक एप डाउनलोड कराया और उसमें पैसा लगवाना शुरू कर दिया। करीब एक साल तक आरोपियों ने ने धीरे-धीरे कर उससे 25 लाख रुपये ऐंठ लिए। रकम को पूरा करने के लिए पीडित ने घर के सारे आभूषण बेच डाले। इतना ही नही अमन ने अपने घर से ही मां के करीब आठ लाख रुपये चोरी कर आरोपियों को रकम का भुगतान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


मां के आठ लाख भी खर्च कर दिया-

अमन की मां ने एक प्लॉट बेचकर आठ लाख रुपये घर में रखे थे। इस पैसे को वह घर के काम में खर्च करना चाहती थी। पूरी तरह से कंगाल होने के बाद अमन को पता लगा कि आरोपी किसी बिजनेस में नही, बल्कि आनलाइन सट्टे में पैसा उड़ा रहे हैं। अमन ने आरोपियों से और पैसे लगाने के लिए मना कर दिया। इस पर आरोपियों ने उसे छह लाख का तुरंत मुनाफे का लालच दिया और पैसों का इंतजाम करने के लिए कहा। 

 

पूरी तरह से कंगाल अमन ने पैसों का इंतजाम करने से मना करते हुए अपने पैसे वापस मांगने शुरू कर दिए। इस पर आरोपियों ने अमन को अपनी पुलिस और राजनीति में जान-पहचान की धौंस देते हुए जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर पीड़ित ने अपनी जान देनी चाही। सारन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश ने बताया शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed