फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Banter leads to bloodshed six injured

Video: हंसी-मजाक बना खून-खराबे की वजह, छह घायल, देखें मारपीट का वायरल वीडियो

Sun, 28 Jun 2026 11:28 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ Published by: Akash Dubey Updated Sun, 28 Jun 2026 11:28 PM IST
सार

सोमवार को अरुआ गांव में विवाद हुआ। शिवा ने परवीन की पत्नी से मजाक किया। परवीन ने भी जवाब दिया। इससे कहासुनी बढ़ गई। लाठी-डंडों से हमला हुआ। 

विज्ञापन
Banter leads to bloodshed six injured
मारपीट करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छायंसा थाना क्षेत्र के अरुआ गांव में दो पक्षों को एक-दूसरे से हंसी-मजाक करना भारी पड़ गया। गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते लाठी-डंडों, लोहे की रॉड से हुए हमले में बदल गया। घटना में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार को गांव की गली में बैठे लोगों के बीच 20 वर्षीय शिवा ने अपने ताऊ के बेटे परवीन की पत्नी को लेकर मजाक किया। परवीन ने भी उसी अंदाज में जवाब दिया, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। बीच-बचाव करने पहुंचे सतीश का आरोप है कि इस दौरान उस पर चाकू से हमला किया गया, जिससे वह घायल हो गया। बाद में ग्रामीणों और परिजनों ने किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन




अगले दिन मंगलवार सुबह सतीश विवाद का कारण पूछने दूसरे पक्ष के घर पहुंचा तो दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। आरोप है कि दोनों ओर से लोग लाठी-डंडे और लोहे की रॉड लेकर भिड़ गए। जिसमें परवीन, कुमारपाल और कृष्ण गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के शिवा, विक्की और उनके पिता भी घायल हुए हैं। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि शिकायत दिए चार दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस ने अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। वहीं पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायतें प्राप्त हो चुकी हैं। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed