फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Ballabhgarh-Chandigarh bus service stopped for five months

पांच माह से बंद पड़ी बल्लभगढ़-चंडीगढ़ बस सेवा शुरू

Tue, 15 Sep 2020 11:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
Ballabhgarh-Chandigarh bus service stopped for five months
पांच माह से बंद पड़ी बल्लभगढ़-चंडीगढ़ बस सेवा शुरू
विज्ञापन

बल्लभगढ़। कोरोना संक्रमण काल में करीब पांच माह से बंद पड़ी बल्लभगढ़-चंडीगढ़ रूट पर बस सेवा शुरू कर दी गई है। बुधवार से इस रूट पर चार बसों को नियमित रूप से संचालित किया जाएगा। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसों की संख्या बढ़ा दी जाएगी।
कोरोना के कारण प्रशासन ने रोडवेज की बसों को चंडीगढ़ में पाबंदी लगा दी थी। इस वजह से इस रूट पर बस सेवा बंद थी। जून में हरियाणा के विभिन्न शहरों के लिए रोडवेज ने बसों का संचालन शुरू कर दिया था, लेकिन चंडीगढ़ में बसों को प्रवेश करने की इजाजत नहीं थी। रोडवेज प्रबंधक राजीव नागपाल ने बताया कि चंडीगढ़ प्रशासन ने 16 सितंबर से बसों को प्रवेश करने की इजाजत दे दी है।
विज्ञापन

हरियाणा सरकार के ज्यादातर विभागों के मुख्यालय चंडीगढ़ में हैं। इसके अलावा हाईकोर्ट भी चंडीगढ़ में ही है। इसके कारण सरकारी अधिकारी, कर्मचारी, अधिवक्ता व हाईकोर्ट में मुकदमा लड़ने वाले लोगों को चंडीगढ़ जाना पड़ता है। लॉकडाउन से पहले बल्लभगढ़ डिपो से करीब 250 लोगों का आना-जाना चंडीगढ़ के लिए होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिपो के यातायात प्रबंधक नवनीत बजाज ने बताया कि रूट पर उतारने से पहले सभी बसों को सैनिटाइज कराया जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक यात्री का शारीरिक तापमान भी जांचा जाएगा। इस रूट पर बसें नहीं चलने से यात्रियों को परेशानी हो रही थी।
------------
यह है बसों का टाइम टेबल:
बल्लभगढ़ से चंडीगढ़
सुबह 4.10 बजे, 4.50 बजे, 5.40 बजे, सुबह 7 बजे
-------
चंडीगढ़ से बल्लभगढ़:
11.36 बजे, दोपहर 12.40 बजे, दोपहर 1.20 बजे, दोपहर बाद शाम 3.06 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed