फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Ballabgarh: marriage broke up due to dispute

बल्लभगढ़: लड़के पक्ष ने सगाई का सामान और बैंडवाले को नहीं दिए पैसे, टूटी शादी

Tue, 30 Nov 2021 04:34 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Tue, 30 Nov 2021 04:34 PM IST
सार

दहेज में कार व कैश की मांग पूरी नहीं होने के कारण तोड़ी थी शादी। पुलिस का कहना, लड़का पक्ष लाया था बरात, लड़की पक्ष ने किया इनकार।

विज्ञापन
Ballabgarh: marriage broke up due to dispute
शादी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

अज्जी कॉलोनी की एक लड़की की शादी 27 नवंबर को होने वाली थी लेकिन लड़के पक्ष ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने के चलते शादी तोड़ दी थी। शादी टूटने के बाद भी लड़के पक्ष ने ना तो सगाई का सामान वापस किया और ना ही बैंड वाले का पेमेंट किया। इस मामले की जांच महिला सेल के एसीपी द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन


युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी दिल्ली त्रिलोकपुरी निवासी विशाल से तय हुई थी। 27 नवंबर को शादी होनी थी लेकिन दहेज में कार व कैश की मांग पूरी नहीं होने की वजह से लड़के पक्ष ने शादी करने से मना कर दिया। जिसके बाद लड़की पक्ष द्वारा थाना महिला बल्लभगढ़ में केस दर्ज कराया गया। केस करने के बाद भी बैंड वाले बरातियों का इंतजार करते रहे। धीरज बैंड के धीरज ने बताया कि 27 नवंबर को दूल्हे की बहन शशी सिर्फ आश्वासन देती रहीं। 41 हजार रुपये में बैंड को बुक किया था।
विज्ञापन


बरात नहीं आने की वजह से उन्हें कर्मचारियों को पैसे देने पड़े, लेकिन अभी तक लड़के पक्ष ने पेमेंट नहीं किया। वहीं, लड़की पक्ष के परिजनों ने बताया कि सगाई के दौरान उनके द्वारा होने वाले दूल्हे विशाल को चांदी का सिक्का, सोने की अंगूठी, चांदी का पैन व चांदी के नारियल सहित 51 हजार रुपये शगुन के नाम पर दिए गए थे। लड़की की मां ने भी होने वाले दामाद को सोने-चांदी के दो गहने दिए थे। एसीपी सैफुद्दीन का कहना है कि लड़का पक्षबरात लेकर आए थे लेकिन लड़की पक्ष ने शादी से मना कर दिया था। सगाई में जो भी सामान लड़की पक्ष के द्वारा दिया गया था, वह वापस दिलाने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed