{"_id":"62322390f8d0f83d6e4db2fa","slug":"bakhal-and-neelam-rob-will-be-repaired-soon-faridabad-news-noi637795082","type":"story","status":"publish","title_hn":"बखड़ल और नीलम आरओबी की जल्द होगी मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बखड़ल और नीलम आरओबी की जल्द होगी मरम्मत
विज्ञापन
नीलम रेलवे ओवर ब्रिज की जर्जर रेलिंग।
- फोटो : Faridabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। बदहाल बड़खल और नीलम रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का जल्द मरम्मत कार्य करवाया जाएगा। इसके लिए बुधवार को फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) अधिकारियों ने दोनों आरओबी का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कहा कि प्रस्ताव बनाकर उच्चाधिकारियों के समक्ष भेजा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। इसके अलावा स्मार्ट सिटी की सीईओ डॉ. गरिमा मित्तल ने बड़खल स्मार्ट रोड का दौरा किया।
नीलम और बड़खल आरओबी शहर के दो मुख्य पुल हैं। दोनों से रोजाना हजारों की संख्या में वाहन गुजरते हैं, लेकिन कई सालों से बदहाल हैं। फुटपाथ की रेलिंग टूट रही है। सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। इससे खतरा बना रहता है। ऐसे में फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने दोनों आरओबी की मरम्मत कराने की योजना तैयार की है। बुुधवार को टीम ने मौके पर जाकर जर्जर रेलिंग और गड्ढे देखे हैं। इसकी रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। फिलहाल, प्राधिकरण की ओर से सूरजकुंड मेला नजदीक होने के कारण बड़खल आरओबी के सड़क के गड्ढों को भरने का काम शुरू करा दिया गया है। मेले के बाद दोनों आरओबी पर काम शुरू होगा।
बड़खल और नीलम आरओबी की मरम्मत कराई जाएगी। इसकी रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। मंजूरी के बाद काम शुरू कराया जाएगा। -रमेश बांगड़ी, मुख्य अभियंता, एफएमडीए