{"_id":"695953be33e07e2c1c061195","slug":"badminton-league-will-start-from-today-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-59466-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: आज से शुरू होगी बैडमिंटन लीग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: आज से शुरू होगी बैडमिंटन लीग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के सेक्टर 88 स्थित बैडमिंटन अकादमी में रविवार से एक दिवसीय बैडमिंटन लीग की शुरुआत होने जा रही है। लीग में करीब 40 महिला और पुरुष खिलाड़ी दम दिखाएंगे। विशेष बात यह है कि इस बैडमिंटन लीग में 10 वर्ष के छोटे-छोटे खिलाड़ियों के साथ 18 से 20 वर्ष के सीनियर खिलाड़ी भी भाग लेते नजर आएंगे। बता दें कि लीग की शुरूआत से करीब 10 दिन पहले ही 25 दिसंबर से ऑनलाइन एंट्री प्रकिया शुरू कर दी गई थी। जहां पर कई खिलाड़ी अब तक रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।
आयोजकों ने बताया कि शनिवार रात तक एकल, युगल और मिक्स्ड वर्ग में कुल मिलाकर करीब 35 खिलाड़ी रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। इनमें पांच से छह खिलाड़ियों के और वृद्धि होने की संभावना है।