फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   bad air pollution

शहर में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में, एक्यूआई 370-

Tue, 16 Nov 2021 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
bad air pollution
फरीदाबाद। प्रतिबंध के बावजूद जिले में जगह-जगह कूड़े जलाए जा रहे हैं। साथ ही सड़कों पर जमकर धूल उड़ रही है, लिहाजा के दिवाली बाद से शहर में प्रदूषण स्तर बेहद खराब श्रेणी में बना हुआ है। जिले के अधिकांश अस्पतालों में आंख में जलन, सांस में दिक्कत आदि के मरीजों की भीड़ बढ़ती जा रही है, जबकि कूड़े जलाने व शहर को प्रदूषित करने वालों के खिलाफ नगर निगम द्वारा चालान काटने व जागरूक करने की बातें कही जा रही हैं। निगम शहर के अधिकांश सड़कों पर पानी के छिड़काव करने की बातें भी कहता है। बावजूद बीते कई दिनों से शहर का प्रदूषण स्तर खराब श्रेणी में रहना निगम के कार्यों पर प्रश्न चिन्ह लगा रहा है।
विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा मंगलवार को जारी डेली बुलेटिन के अनुसार शाम चार बजे तक फरीदाबाद का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) बेहद खराब श्रेणी के साथ 370 और बल्लभगढ़ का एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी के साथ 350 दर्ज किया गया। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। चिकित्सक ऐसे समय में लोगों को मास्क पहनने के साथ, सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

निगम के दावों के बीच शहर में कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां की सड़कों से खूब धूल उड़ रही है। इससे लोग बेदम हो रहे हैं। लोगों में सांस की समस्या बढ़ रही है। बीके अस्पताल समेत ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में धूल के चलते सांस संबंधित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed