फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Auto driver hits student drags him for 300 meters for paying Rs 5 less fare in Ballabhgarh

Video: पांच रुपये कम किराया देने पर ऑटो चालक ने मारी छात्र को टक्कर, 300 मीटर तक घसीटा; जिस्म पर अनगिनत चोट

Fri, 23 Aug 2024 04:13 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़।
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़। Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 23 Aug 2024 04:13 PM IST
सार

मूलरूप से यूपी के शामली निवासी सूरज मलिक ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ दिल्ली के मीठापुर स्थित शक्ति विहार में रहता है। वह दिल्ली के एक स्कूल में 12वीं का छात्र है।

विज्ञापन
Auto driver hits student drags him for 300 meters for paying Rs 5 less fare in Ballabhgarh
पांच रुपये कम देने पर ऑटो चालक ने छात्र को 300 मीटर तक घसीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के बल्लभगढ़ स्थित पल्ला चौक पर पांच रुपये कम किराया देने पर 12वीं के छात्र को ऑटो चालक ने टक्कर मारते हुए करीब तीन सौ मीटर तक घसीटा। छात्र इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको उपचार के लिए मुजफ्फरनगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्र का आरोप है कि डॉक्टर की हड़ताल के चलते उसे दिल्ली के एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती नहीं किया गया। थाना पल्ला पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

मूलरूप से यूपी के शामली निवासी सूरज मलिक ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ दिल्ली के मीठापुर स्थित शक्ति विहार में रहता है। वह दिल्ली के एक स्कूल में 12वीं का छात्र है। पल्ला-सेहतपुर मार्ग स्थित शिव कॉलोनी में उसकी मोबाइल की दुकान है, जिसे बड़ा भाई चलाता है। 15 अगस्त की रात करीब 10 बजे वह भाई की दुकान से घर जाने के लिए ऑटो में बैठा था। पल्ला चौक पर ऑटो से उतरने के बाद चालक को पांच रुपये कम किराया दिया। उस समय उसके पास रुपये कम थे और भाई से पैसा मांगना भी भूल गया था। कम किराया पाकर ऑटो चालक गाली-गलौज करने लगा। कुछ देर के बाद वह किसी तरह ऑटो चालक को समझाकर ऑटो से आगे जाकर खड़ा हो गया। आरोप है कि तभी ऑटो चालक ने कम किराए को लेकर टक्कर मार दी और तेज रफ्तार में उसे सड़क पर घसीटते हुए 300 मीटर तक ले गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने दी भाई को सूचना
ऑटो चालक द्वारा घसीटने से वह मौके पर ही बेहोश हो गया। चालक मौका देकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने उसके फोन से घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजन सूचना मिलने के बाद बीके अस्पताल पहुंच गए। जहां उनको प्राथमिक उपचार के बाद होश आया।

विज्ञापन

क्यों देरी से दर्ज हुआ मामला
पल्ला थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि बीके अस्पताल से एमएलआर मिलने के बाद पुलिस की टीम पहले बीके अस्पताल पहुंची। वहां से पीड़ित की जानकारी जुटाने के लिए टीम दिल्ली के एम्स ट्रामा सेंटर पहुंची, लेकिन वहां पीड़ित नहीं मिला। इसके बाद पता चला कि पीड़ित पल्ला स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती है। वहां पहुंची टीम को पता चला कि पीड़ित का इलाज मुजफ्फरनगर में चल रहा है। इसके बाद टीम मुजफ्फरनगर अस्पताल पहुंचकर पीड़ित का बयान दर्ज किया और गुरुवार रात आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed