फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Auto driver beaten to death in road rage in Faridabad

Faridabad: रोडरेज का मामला, कार चालक ने ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

Sat, 11 Feb 2023 09:58 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sat, 11 Feb 2023 09:58 AM IST
सार

फरीदाबाद में रोडरेज के मामले में कार चालक ऑटो चालक की पीट-पीटकर कर हत्या कर दी। मृतक बृजराज ऑटो लेकर घर आ रहे थे। इस दौरान कॉलोनी के मुख्य बाजार स्थित एक सुनार की दुकान के पास ऑटो सामने से आ रही एक कार से भिड़ गया।

विज्ञापन
Auto driver beaten to death in road rage in Faridabad
परिजनों का शव रखकर प्रर्दशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद के शिवदुर्गा विहार लकड़पुर में सड़क पर एक कार से ऑटो जरा सा छू गया। इस पर कार चालक इतना आवेश में आ गया कि ऑटो चालक को पीट-पीटकर बेहोश कर दिया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। थाना सूरजकुंड थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलराज ने बताया कि मृतक की पहचान मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला कन्नौज स्थित गांव बेहटा निवासी बृजराज (50) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


कार से ऑटो के छू जाने पर आवेश में आकर पीटता रहा आरोपी
मृतक ब्रजराज की पत्नी सुनीता ने शिकायत में बताया कि वह शिवदुर्गा विहार में करीब 13 वर्षों से परिवार के साथ किराए के मकान में रहती हैं। उनका एक 11 साल का बेटा है। उनके पति दिल्ली में ऑटो चलाते थे। गुरुवार शाम करीब 7 बजे बृजराज ऑटो लेकर घर आ रहे थे। इस दौरान कॉलोनी के मुख्य बाजार स्थित एक सुनार की दुकान के पास ऑटो सामने से आ रही एक कार से हल्का सा भिड़ गया। उस बात को लेकर बृजराज और कार चालक की आपस में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


देखते ही देखते कार चालक इतना आवेश में आ गया कि कार से उतरकर बृजराज पर लात-घूसें बरसाने शुरू कर दिए। वह उसे बेहोश होने तक पीटता रहा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन आरोपी जानवरों की तरह ऑटो चालक को करीब 15 मिनट तक पीटता रहा। ज्यादा पिटाई से बृजराज बेहोश होकर सड़क पर गिर गया। आरोपी उसे छोड़कर कार सहित फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसी ने बृजराज को पहचाना और सुनीता को घटना की जानकारी दी। सुनीता व आसपास के लौग मौके पर गए और बृजराज को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने लगे। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

पुलिस कार्रवाई से नाराज परिजनों ने शव रखकर किया प्रर्दशन

Auto driver beaten to death in road rage in Faridabad
परिजनों का शव रखकर प्रर्दशन - फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद में ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह कोई पहला मामला नहीं हैं। इससे पहले भी कई ऐसे मामले आए हैं, जब आरोपियों लाठी-डंडों से लोगों की निर्ममता से पिटाई की। ऑटो चालक में कार्रवाई में देरी होने पर शुक्रवार की शाम लोगों ने दयालबाग चौकी पर शव रखकर प्रदर्शन किया। रोडरेज की घटना से गुस्साए लोगों ने शुक्रवार शाम दयाल नगर चौकी के सामने शव रखकर प्रर्दशन किया।

लोगों का आरोप कार नंबर देने के बाद भी आरोपी नहीं पकड़ा गया
लोगों का कहना था आरोपी की गाड़ी का नंबर आने के बाद भी उसे गिरफ्तार नहीं किया गया। आरोप है पुलिस जानबूझ कर उसे बचाव का मौका दे रही है। मामले की सूचना पाकर थाना सूरजकुंड प्रभारी इंस्पेक्टर बलराज मौके पर पंहुचे और लोगों को आश्वासन दिया कि हत्यारोपी तक पुलिस पहुंच चुकी है। इसके बाद भी लोग नहीं माने और आरोपी को गिरफ्तार कर पेश करने की मांग पर अडे रहे।

प्रदर्शन से सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। मामले की गंभीरता को देख पुलिस ने कुछ परिजनों को आरोपी की गिरफ्तारी के बारे में बताया कि क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की गाड़ी कब्जे में ली जा रही है। रात करीब साढ़े सात बजे लोगों ने जाम खोल दिया।

बेटे पर आई घर की पूरी जिम्मेदारी

शिवदुर्गा विहार निवासी बृजराज (50) का इकलौत 11 बेटा नितिन राज अभी पढ़ाई कर रहा है। पिता की कमाई से पूरा घर चलाता था। अचानक हुई इस वारदात से आसपास के लोग स्तब्ध है। उनका कहना हैं कि अब बृजराल के बेटे पर पूरे घर चलाने की जिम्मेदारी आ गई है। पड़ोसी ने बताया कि बृजराज सुलझा व्यक्ति था। लोगों की मदद के लिए हमेशा ऑटो लेकर चल पड़ता है। उनका कहना है कि बे वजह उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। ऐसे में बच्चा कैसे मां और अपना खर्च चलाएगा।

लोगों में पुलिस का खौफ नहीं

लोगों का कहना हैं कि शहर में पुलिस का खौफ नहीं है। आए दिन हत्या जैसे संगीन जुर्म हो रहे हैं। पुलिस आरोपियों को पकड़कर न्याय दिलाने में देर करती है। उनका कहना हैं कि पूरे शहर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। आरोपियों की पहचान होने पर भी पुलिस जल्द गिरफ्तार नहीं कर पाती है। इससे पहले एक 11वीं के छात्रा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके अलावा छात्र की स्कूल के बाहर हमला कर दिया गया था। ऐसे कई मामले आए हैं जब पुलिस पर लापरवाही बतरने के आरोप लगे।

पहले भी सामने आ आए हुड़दंग और मारपीट के मामले
शहर में लोगों की सहन शक्ति जवाब देने लगी है। पहले भी रोडरेज के मामले सामने आ चुके हैं। करीब दो माह पहले सेक्टर 58 में वर्कशॉप बंद कर घर जा रहे जीजा साले की बाइक को टक्कर मार दी थी। विरोध कर ने पर कार सवार युवकों ने बाइक सवारों को पीटना शुरू कर दिया। हाल ही में मंगलवार को भी सडक पर हुड़दंग करते हुए युवकों का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में दिखाई दे रहे युवक कार में तेज आवाज में सायरन बजाते हुए पूरी सड़क को घेरकर चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed