{"_id":"5f4bdef18ebc3e3d051e7b1e","slug":"attack-on-police-man-faridabad-news-noi532994572","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन विभाग के अधिकारियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन विभाग के अधिकारियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास
विज्ञापन
बल्लभगढ़। अवैध खनन से जुड़े लोगों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वह खनन कर्मचारी व पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमला करने से भी नहीं चूकते। गांव जुनहेड़ा में शनिवार रात अवैध रूप से रेत ले जा रहे ट्रैक्टरों को खनन व पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो तस्करों ने उनके ऊपर ही ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। इस घटना में एक पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गया।
घटना के बाद वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी ट्रैक्टर को लेकर भाग निकला। मौके से भागते समय रास्ते में ट्रैक्टर का एक पहिया गड्ढे में फंसने से ट्रॉली पलट गई। आरोपी वहां से जान बचाकर भाग निकला। थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है। शिकायतकर्ता सिपाही सूरजपाल ने पुलिस को बताया है कि वह खनन विभाग में तैनात हैं। शनिवार रात वह टीम के अन्य साथियों के साथ जुनहेड़ा गांव में रेत खनन में जुटे लोगों की धरपकड़ की टीम में शामिल थे। उन्होंने देखा कि ट्रॉली में यमुना से रेती अवैध रूप से लाई जा रही है। जिसे उन्होंने रुकवा लिया।
एएससआई महेंद्र सिंह ने सूरजपाल से कहा कि इस ट्रैक्टर को निगरानी में रखो। तभी एक युवक मोटर साइकिल लेकर आया व सिपाही सूरजपाल से हाथापाई करने लगा। इतने में ट्रैक्टर चालक ने सिपाही सूरजपाल को कुचलने का प्रयास किया। उसने दूसरी तरफ कूद कर अपनी जान बचाई। भागते समय मोटर साइकिल सवार का मोबाइल फोन वहीं गिर गया। जिससे उसकी पहचान कर ली गई है। थाना तिगांव में पुलिस ने गांव मंधावली निवासी श्याम सुंदर व ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है।