फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   assets survey issue

संपत्ती सर्वे के लिए गई टीम के साथ मारपीट कर भगाया

Thu, 26 Sep 2019 10:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
assets survey issue
फरीदाबाद। नगर निगम क्षेत्र में संपत्ति सर्वे कर रहे निजी कंपनी के कर्मचारियों के साथ एनआईटी तीन में कुछ लोगों ने मारपीट कर सर्वे के कागज फाड़ दिए। सर्वे टीम ने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी और एनआईटी तीन नंबर चौकी में इसकी शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

राज्य सरकार प्रदेश में संपत्ति सर्वे करा रही है। इसके लिए सरकार ने एक निजी कंपनी याशी कंसलटेंसी को काम दिया हुआ है। कंपनी के कर्मचारी तिलक, उमेश, राहुल, अनीसा ने बताया कि वे बुधवार शाम को एनआईटी तीन सी ब्लॉक में सर्वे करने गए थे। सर्वे के लिए उन्हें नगर निगम की ओर से पहचान पत्र भी उपलब्ध करवाए गए हैं। सर्वे के दौरान एनआईटी तीन सी ब्लॉक स्थित एक मकान में पहुंचे तो एक महिला बाहर आई। सर्वे टीम ने उन्हें अपना परिचय दिया और बताया कि नगर निगम की ओर से सर्वे के लिए आए हैं। सर्वे टीम के कर्मचारी उनसे जानकारी लेने लगे तो महिला ने अपने पति से बात करने के लिए कह दिया।
विज्ञापन

टीम के सदस्यों का आरोप है कि जब कर्मचारी उमेश ने महिला के पति से फोन पर बात की तो उन्होंने गाली देना शुरू कर दिया। उन्होंने सर्वे टीम को वहीं रुकने के लिए कहा और कुछ देर बाद खुद मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आते ही टीम के सदस्यों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। यही नहीं मकान मालिक ने उनके हाथ से सर्वे का कागज छीनकर फाड़ दिया। पीड़ित सर्वेयर ने एसजीएम नगर थाने में इसकी शिकायत की है। तीन नंबर चौकी प्रभारी का कहना है कि शिकायत मिली है और पुलिस उस पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed