फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   asi exam on sunday

आज 79 केंद्रों पर होगी एसआई की परीक्षा,धारा-144 लागू

Sat, 25 Sep 2021 10:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
asi exam on sunday
फरीदाबाद। हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की ओर से हरियाणा पुलिस की एसआई परीक्षा रविवार को जिले के 79 केंद्रों पर आयोजित होगी। इसके तहत सभी केंद्रों पर जिलाधीश द्वारा धारा-144 लगा दी गई है। साथ ही सभी केंद्रों पर ट्रांजिट ऑफिसर, ड्यूटी मजिस्ट्रेट समेत अन्य अधिकारियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस को सतर्क कर दिया गया है। जिलाधीश जितेंद्र यादव ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर धारा-144 लगाया गया है। इसमें परीक्षा के दौरान केंद्रों पर लोगों को इकट्ठा नहीं होने दिया जाएगा। ड्यूटी दे रहे अधिकारी अपने साथ मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, टेबलेट तथा कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस अंदर नहीं ले जा सकेंगे। साथ ही परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में फोटोस्टेट और स्टेशनरी की दुकानें बंद रहेगी।
विज्ञापन

उपायुक्त के अनुसार, यह परीक्षा रविवार को सुबह आयोजित होगी। इसलिए सुरक्षा को पुख्ता और कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए हर परीक्षा केंद्रों पर ट्रांजिट ऑफिसर, ड्यूटी मजिस्ट्रेट व अन्य ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं। केंद्रों पर परीक्षा को सही तरीके से संचालन कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed