{"_id":"611e9b9a8ebc3e79cf0250c3","slug":"asha-worker-assaulted-for-asking-to-stand-in-line-faridabad-news-noi6000239138","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइन में लगने को कहने पर आशा वर्कर से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइन में लगने को कहने पर आशा वर्कर से मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बल्लभगढ़। नवादा गांव के टीकाकरण केंद्र पर व्यक्ति को लाइन में लगने के लिए कहना आशा वर्कर को महंगा साबित हो गया। आरोप है कि गांव के ही व्यक्ति ने आशा वर्कर को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित आशा वर्कर ने आरोपी के खिलाफ सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, मामले में आरोपी फरार चल रहा है।
पीड़ित आशा वर्कर ने दर्ज कराई शिकायत में बताया कि वह नवादा गांव में अपने पति लक्ष्मण के साथ रहती है। स्वास्थ्य विभाग में बतौर आशा वर्कर गांव में काम कर रही है। सोमवार को उनकी ड्यूटी गांव के सरकारी टीकाकरण केंद्र पर लगी हुई थी। केंद्र पर लगातार भीड़ बढ़ती जा रही है। लोगों को लाइन में लगाने का काम कर रही थी। इसी दौरान एक गांव के ही सतपाल को ठीक तरीके से लाइन में लगने को कहने लगी। आरोप हैं कि वह लाइन को तोड़कर आगे आ गया।
जब उन्होंने सतपाल से वापस लाइन में लगने को कहा तो इस पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद वह तुरंत डॉक्टर के पास पहुंची और आपबीती उनको बताई। वहीं, आरोपी डॉक्टर के पास पहुंच गया और उनको जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट कर ली है। उसकी तलाशी के प्रयास किए जा रहे है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।