फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   ASHA, Anganwadi, and Mid-Day Meal workers staged a protest.

Faridabad News: आशा, आंगनबाड़ी और मिड-डे-मील वर्करों ने किया प्रदर्शन

Wed, 07 Oct 2026 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
ASHA, Anganwadi, and Mid-Day Meal workers staged a protest.
मानदेय बढ़ाने और स्थायी कर्मचारी बनाने की मांग
विज्ञापन


केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के कार्यालय पर सौंपा ज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। ऑल इंडिया फेडरेशन के आह्वान पर मंगलवार को आशा, आंगनबड़ी और मिड-डे-मील वर्करों ने केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। तीनों विभागों की वर्कर सुबह से बड़खल चौक पर एकत्रित हुईं। दोपहर करीब 12 बजे वर्करों ने कार्यालय तक मार्च किया और नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर आक्रोश जताया।

प्रदर्शन के बाद मंत्री को संबोधित ज्ञापन उनके निजी सचिव को सौंपा गया। प्रदर्शन का नेतृत्व आशा वर्कर यूनियन की प्रधान हेमलता और आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन की प्रधान मालवती ने किया। इस दौरान सीटू के जिला प्रधान निरंतर पाराशर भी मौजूद रहे। आशा वर्कर यूनियन की राज्य उपप्रधान एवं जिला सचिव सुधा ने कहा कि सरकार वर्करों पर लगातार काम का बोझ बढ़ा रही है, जबकि मानदेय महंगाई और काम के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि आईसीडीएस, मिड-डे-मील और एनएचएम जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं और बच्चों को स्वास्थ्य, पोषण और अन्य सेवाएं उपलब्ध कराने में वर्करों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इन योजनाओं का बजट बढ़ाया जाना चाहिए।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने सभी स्कीम वर्करों को स्थायी कर्मचारी बनाने, न्यूनतम वेतन 42 हजार रुपये करने और आशा वर्करों के मानदेय में घोषित 1500 रुपये की बढ़ोतरी को एरियर सहित लागू करने की मांग की। साथ ही योजनाओं का बजट बढ़ाकर उन्हें मजबूत करने की मांग रखी। प्रदर्शन में कमलेश, सुशीला चौधरी सहित अन्य वर्कर मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed