फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   As the lockdown increases, the problems of hotel-restaurant traders increase

लॉकडाउन बढ़ते ही होटल-रेस्तरां कारोबारियों की बढ़ी परेशानी

Mon, 14 Jun 2021 06:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 06:06 PM IST
विज्ञापन
As the lockdown increases, the problems of hotel-restaurant traders increase
बल्लभगढ़। शादी समारोह और लग्न के दौरान कोरोना संक्रमण से लगे लॉकडाउन में होटल व रेस्तरां कारोबार से जुड़े व्यवसायियों को काफी नुकसान हुआ है। पहली लहर में भी यह वर्ग सबसे अधिक प्रभावित रहा। दूसरी लहर में लॉकडाउन में भी नुकसान ही होता दिख रहा है। अब 21 जून तक लॉकडाउन बढ़ाए जाने के बाद व्यवसायी खुद को ठगा सा महसूस कर रहा है। हालांकि कुछ रियायत दी गई है, लेकिन यह 50 फीसदी स्टॉफ और ग्राहकों की है। ऐसे में शादी समारोहों सहित अन्य आयोजनों की बुकिंग रद्द होने लगी। लोग अपने पैसे वापस मांगने लगे हैं।
विज्ञापन

वर्जन-
कोरोना संक्रमण को देखते हुए जब लॉकडाउन की घोषणा की गई, तो उस समय शादी व विवाह के लग्न चरम पर थे। बड़ी संख्या में लोगों ने होटल व रेस्तरां की बुकिंग कर रखी थी। लेकिन लॉकडाउन के साथ एकाएक बंदी की घोषणा से सब कुछ ठहर सा गया। 50 फीसदी लोगों के नियम के कारण कारोबार को राहत मिलती नहीं दिख रही है। - धनपत कालरा, संचालक गुफा रेस्तरां
विज्ञापन

कुछ लोगों ने आपसी सहमति से अपने विवाह की तारीख को आगे किया, तो अधिकांश लोगों ने बुकिंग को रद्द कर दिया। वही कुछ लोगों ने बुकिंग रद्द करते हुए सादे समारोह में आयोजन कर लिया। इस तरह से कारोबार में काफी परेशानी आई है। - प्रदीप गुप्ता, गुप्ता स्वीट्स मोहना रोड
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार मई-जून में लग्न में जो आयोजन होने थे, उससे मिलने वाली राशि पूर्व में रद्द की गई बुकिंग वालों को लौटाना पड़ रहा है। लॉकडाउन के दौरान हुए नुकसान से अगले साये तक उबरने के आसार नहीं दिख रहा है। क्योंकि 17 जुलाई को तमाम साये बंद हो जाएंगे। - शिवम गुप्ता, राधे स्वीट्स घंटाघर, बल्लभगढ़

कोरोना संक्रमण के दौरान रेस्तरां बंद होने के बाद भी कर्मचारियों का निरंतर सहयोग मिलता रहा। सभी को जरूरत के हिसाब से भुगतान भी किया गया। हमारे सभी कर्मचारी काम पर लौट चुके है। लॉकडाउन के दौरान वेतन, बिजली बिल, बैंक लोन का ब्याज सहित अन्य खर्च होते रहे। जो अब भी लगातार चल रहे हैं। - बलजीत मेहरा, तिगांव रोड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed