फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   As soon as the odd-even ends, there was a glow in the markets

सम-विषम खत्म होते ही बाजारों में दिखी रौनक

Mon, 14 Jun 2021 06:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 06:09 PM IST
विज्ञापन
As soon as the odd-even ends, there was a glow in the markets
बल्लभगढ़। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर हावी हुई, तो लॉकडाउन ने बाजारों की रौनक छीन ली। धीरे-धीरे संक्रमण पर काबू मिला तो ग्राहकों और दुकानदारों को थोड़ी राहत मिली। हालांकि करीब एक माह बाद सोमवार से बाजार आंशिक लॉकडाउन व नियमों के साथ पूरी तरह खुले। इससे सम-विषम के चक्कर में उलझे व्यापारियों के चेहरे पर रौनक लौट आई है। हालांकि पहले दिन ग्राहकों की कोई खास भीड़ और दुकानदारों को विशेष लाभ देखने को नहीं मिला। फिर भी राहत से वह संतुष्टि जाहिर कर रहे हैं।
विज्ञापन

करीब एक महीने के बाद शहर और गांव में बाजार पूरी तरह खुले हैं। अधिकतर दुकानों पर एक समय में दो से तीन ग्राहकों से ज्यादा नहीं दिखे। कई दुकानदार ज्यादातर समय खाली भी बैठे रहे। वहीं चावला कॉलोनी, आंबेडकर चौक, तिगांव रोड़, अग्रसेन चौक, घंटाघर, मोहना रोड, बस अड्डा मार्केट आदि में वाहनों की भीड़ तो रही, लेकिन ग्राहक कम ही पहुंचे।
विज्ञापन

वर्जन-
समूचा बाजार खोलने के निर्णय से अब कामगार को काम मिलेगा, वहीं ग्राहकों के समक्ष अब खरीदारी को लेकर विकल्प होंगे। जहां ग्राहक बेहतर और सस्ती दरों पर समान खरीद सकेंगे। हमने अपने संगठन से जुड़े लोगों को कोरोना नियमों की पालना के साथ कार्य करने को बोला है। - संजय गुप्ता, व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार खुलने से व्यापारियों को राहत मिली है। चाहे आज बाजार में ग्राहक न हो, लेकिन दो चार दिन बाद बाजार में ग्राहकी शुरू हो जाएगी। जिसके बाद दुकान से जुड़े तमाम लोगों को परेशानी से राहत मिलेगी। - लवनी कालरा, आंबेडकर चौक
आज बाजार खुलने का पहला दिन है। जिसके लिए हमने कोरोना नियमों की पालना के लिए तमाम प्रबंध किए है। फिलहाल कम लोगों को बाजार खुलने की जानकारी है। लेकिन हमें विश्वास है कि जल्द ही बाजार में ग्राहक दिखाई देगा। - गौरव गर्ग, बल्लभगढ़

जिस प्रकार बाजार खोलने के लिए प्रदेश सरकार ने व्यापारियों को ध्यान रखा है अब हमें भी कोविड-19 की पालना के साथ कार्य करना होगा। वहीं ग्राहक को भी कोविड-19 के लिए जागरूक करना होगा। - मोहित गुप्ता, चावला कालोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed