{"_id":"6570b63e025f8de12201d904","slug":"aqi-down-in-faridabaad-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-17658-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: तेज हवा चलने से प्रदूषण का स्तर हुआ कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: तेज हवा चलने से प्रदूषण का स्तर हुआ कम
Wed, 06 Dec 2023 11:28 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Wed, 06 Dec 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- वायु गुणवत्ता सूचकांक 189 दर्ज, लोगों ने ली खुल कर सांस
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिले वासियों को प्रदूषण के खतरनाक स्तर से काफी हद तक छुटकारा मिला है। पिछले एक सप्ताह से प्रदूषण के स्तर में लगातार गिरावट देखी जा रही है। एक सप्ताह पहले तक फरीदाबाद में प्रदूषण का स्तर खतरनाक श्रेणी में पहुंच गया था, लेकिन अब यह मध्यम श्रेणी में पहुंच गया है। हालांकि बल्लभगढ़ ही हवा अभी खराब श्रेणी में बनी हुई है। बुधवार को फरीदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 189 और बल्लभगढ़ का 255 दर्ज किया गया है। पिछले दिनों की तुलना में यह काफी कम है। हालांकि यह भी सामान्य से लगभग साढ़े 4 गुना अधिक है।
पिछले माह प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया था। हवा की गति थम जाने से प्रदूषित कण एक जगह इकट्ठा होने लगे थे, जिससे वायु गुणवत्ता सूचकांक का स्तर लगातार बढ़ रहा था। कई दिनों तक वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 से ऊपर बना रहा। सुबह व शाम आसमान में स्मॉग भी छाया रहा। इससे लोगों को सांस लेने में तकलीफ हुई और आंखों में जलन की समस्या भी हुई। तेज हवा चलने से हवा की स्थिति में सुधार हुआ है। यह सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी सूची के अनुसार वायु गुणवत्ता सूचकांक 189 दर्ज किया गया, जो मंगलवार की तुलना में 23 अंक कम है। अलग-अलग क्षेत्रों की बात करें तो सेक्टर 16 क्षेत्र का वायु गुणवत्ता सूचकांक 251, सेक्टर-11 का 157 और एनआईटी क्षेत्र में 146 व सेक्टर 30 क्षेत्र का वायु गुणवत्ता सूचकांक 103 दर्ज किया गया। बल्लभगढ़ क्षेत्र का वायु गुणवत्ता सूचकांक 255 दर्ज किया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की क्षेत्रीय अधिकारी अकांशा तंवर ने कहा की हवा चलने से प्रदूषण के स्तर में गिरावट देखी गई है। हम प्रदूषण संबंधित गतिविधियों पर नजर बनाई हुई है।