फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   application process will be started from 16 sept in ITI

आईटीआई में 16 से शुरु होंगे आवेदन

Tue, 07 Sep 2021 05:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 05:12 PM IST
विज्ञापन
application process will be started from 16 sept in ITI
फरीदाबाद। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 16 सितंबर से आवेदन के लिए ऑनलाइन विंडो खोल दी जाएगी। कौशल विकास व औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से दाखिला शेड्यूल जारी कर दिया गया है। शुरुआती दौर में आवेदनकर्ताओं को मात्र 15 दिन का ही समय दिया जाएगा।
विज्ञापन

बीते दो साल की तरह इस बार भी आईटीआई में ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया रहेगी। हालांकि, ऑनलाइन आवेदन में आने वाली परेशानियों को निपटाने के लिए संस्थान स्तर पर हेल्प डेस्क बनाए जा सकते हैं। जिले की कुल सात सरकारी आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया का संचालन नोडल आईटीआई की देखरेख में किया जाएगा। निदेशालय से जारी पत्र के अनुसार आईटीआई में दाखिला विंडो 16 शुरू होगी। यह प्रक्रिया 30 सितंबर तक जारी रहेगी।
विज्ञापन

दाखिले के इच्छुक छात्र वेबसाइट www.itiharyanaadmission.nic.in पर अपने पसंद की आईटीआई में व उसमें उपलब्ध ट्रेड व सीटों की जानकारी हासिल कर सकते हैं। पोर्टल के माध्यम से छात्रों को ऑनलाइन आवेदन भी करना होगा। कौशल विकास व औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने फिलहाल केवल आवेदन करने की तारीखें घोषित की हैं। मेरिट सूची व दाखिला आवंटन से संबंधित तारीखों का शेड्यूल 25 सितंबर को जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन करने के इच्छुक सभी छात्रों को नियमित वेबसाइट पर नजर रखने की सलाह दी जा रही है। इसके साथ ही छात्रों को अपने सभी दस्तावेज को दुरुस्त रखने के लिए भी कहा जा रहा है ताकि आवेदन प्रक्रिया के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। छात्रों को आवेदन करते समय आधार कार्ड के साथ परिवार पहचान पत्र की कॉपी भी देनी होगी। इसके साथ ही अपने ई-मेल आईडी व मोबाइल नंबर अनिवार्य होगा।
दाखिला समिति करेंगी छात्रों की मदद
दाखिला प्रक्रिया या किसी ट्रेड संबंधी जानकारी के लिए भी छात्र आईटीआई की दाखिला समिति से संपर्क कर सकते हैं। यह बहुत सुविधाजनक है।
- गजेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य, आईटीआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed