{"_id":"618d110579a4d33c33387eae","slug":"anti-smog-guns-will-be-installed-at-the-construction-site-hspcb-orders-all-companies-faridabad-news-noi6151642130","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण की रोकथाम : कंस्ट्रक्शन साइट पर लगेंगी एंटी स्मॉग गन, एचएसपीसीबी ने सभी कंपनियों को दिया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण की रोकथाम : कंस्ट्रक्शन साइट पर लगेंगी एंटी स्मॉग गन, एचएसपीसीबी ने सभी कंपनियों को दिया आदेश
विज्ञापन
Anti smog guns will be installed at the construction site, HSPCB orders all companies
फरीदाबाद। दिवाली के बाद से जिले का प्रदूषण स्तर लगातार गंभीर बना हुआ है। लिहाजा इसको सुधारने के लिए नगर निगम और हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) की ओर से तैयारी तेज कर दी गई है। एचएसपीसीबी की ओर से बृहस्पतिवार को सभी कंस्ट्रशन कंपनियों (भवन निर्माण इकाई एवं अन्य) को अपने निर्माण स्थलों पर स्मॉग गन लगाने का आदेश दिया। वहीं, नगर निगम ने भी अपने संबंधित क्षेत्रों में सड़कों पर टैंकरों से पानी के छिड़काव का कार्य शुरू किया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की मानें तो बृहस्पतिवार को भी फरीदाबाद जिले का प्रदूषण स्तर गंभीर श्रेणी में रहा। सीपीसीबी द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार शाम चार बजे तक बल्लभगढ़ का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 431 दर्ज किया गया। जबकि फरीदाबाद का एक्यूआई 412 दर्ज किया गया।
इससे जिले के 24 लाख आबादी को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। चिकित्सकों की मानें तो शहर में गंभीर श्रेणी में बने प्रदूषण स्तर से सांस, आंखों में जलन, एलर्जी आदि के मरीज बढ़ रहे हैं। एचएसपीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी स्मिता कनोडिया ने बताया कि सभी भवन निर्माण कंपनियों से लेकर सड़क निर्माण कंपनियों से कहा गया है कि वह अपने यहां जल्द से जल्द पानी का छिड़काव करने वाली मशीन को लगवाएं। इससे करीब 20 हजार स्कवायर मीटर तक पानी का छिड़काव करना संभव रहता है। लिहाजा निर्माण कार्य के दौरान उड़ने वाली धूल पर पानी का छिड़काव कर उसे इससे दबाया जा सकता है। इससे काफी हद तक वायु प्रदूषण में कमीं आ सकती है।
क्रशर जोन का किया गया निरीक्षण
बृहस्पतिवार को पाली क्रशर जोन के अलावा शहर में स्थित अन्य क्रशर जोन का निरीक्षण किया गया। एचएसपीसीबी के अधिकारी मौके पर पहुंचकर देेखा कि संचालक प्रदूषण की रोकथाम के लिए बनाए गए नियमों का पालन कर रहे हैं कि नहीं। इस दौरान संचालकों को प्रदूषण की रोकथाम के लिए जागरूक भी किया गया और उन्हें इसके लिए क्या करना चाहिए, इसकी जानकारी दी गई। शहर में प्रदूषण की रोकथाम के लिए नगर निगम ने भी प्रयास तेज कर दिए हैं। बृहस्पतिवार को निगम की ओर से शहर में जगह-जगह पानी का छिड़काव किया गया। कई टैंकरों से सड़क पर निगम कर्मचारी पानी का छिड़काव करते नजर आए। नगर निगम के अधीक्षण अभियंता बिरेंद्र कदर्म ने बताया कि वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए सीपीसीबी के निर्देशानुसार यह अभियान शुरू किया गया है। शहर में वायु की गुणवत्ता में सुधार लाने का प्रयास तेज कर दिया गया है।