फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Animal trader held hostage by trapping him in honeytrap miscreants demanded a ransom of six lakhs

Honeytrap: व्यापारी को हनीट्रैप में फंसाकर बनाया बंधक, बदमाशों ने छह लाख की मांगी फिरौती, ऐसे पकड़े गए शातिर

Fri, 22 Jul 2022 08:14 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 22 Jul 2022 08:14 AM IST
सार

फरीदाबाद में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हनीट्रैप में फंसाकर बंधक बनाए गए
व्यापारी को छुड़ा लिया है। आरोपियों ने व्यापारी के परिवार से  छह लाख की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने दो महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Animal trader held hostage by trapping him in honeytrap miscreants demanded a ransom of six lakhs
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद में अपराध शाखा सेक्टर-17 की टीम ने पशु व्यापारी को हनीट्रैप में फंसाकर बंधक बनाने के बाद छह लाख की फिरौती मांगने के आरोप में दो महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों और उनके दो अन्य साथियों ने रेवाड़ी निवासी पशु व्यापारी को हनीट्रैप में फंसाकर फरीदाबाद बुलाकर बंधक बना लिया था। 
विज्ञापन


व्यापारी को छोड़ने के एवज में आरोपियों ने उसके चचेरे भाई से छह लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। चचेरे भाई ने समझदारी दिखाते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 को मामले की जानकारी दी। क्राइम ब्रांच प्रभारी अशोक कुमार की टीम ने सेक्टर-16 के एक मकान से व्यापारी को सकुशल छुड़ा लिया।
विज्ञापन


 शाखा प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि नूंह निवासी अहसान इस गिरोह का सरगना है। वह रेवाड़ी से दो बार पीड़ित व्यापारी से भैंस खरीदकर लाया था। इस दौरान उसने देखा कि व्यापारी के पास काफी पैसा है। जाल में फंसाने के लिए उसने व्यापारी का नंबर गांव बड़खल निवासी दानिश को दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दानिश ने राजवती नाम की महिला को व्यापारी को हनीट्रैप में फंसाने के लिए कहा। राजवती ने व्यापारी से फोन पर बातें शुरू की और उसे अपने जाल में फंसा लिया। इसके बाद उसे मिलने के लिए फरीदाबाद बुलाया। जैसे ही व्यापारी सेक्टर-16 स्थित मकान में पहुंचा तो वहां पहले से तैयार दानिश, राजवती, बड़खल निवासी वरीसा और सेक्टर-58 निवासी राजकुमारी ने उसे बंधक बना लिया। 

छोड़ने की एवज में छह लाख की फिरौती मांगी। आरोपियों ने व्यापारी का मोबाइल चेक किया। वह जानते थे कि मोबाइल में अहसान का नंबर है। आरोपियों ने कहा कि अहसान को हम जानते हैं। इसे फोन करके बुला लो। व्यापारी ने फोन कर अहसान को बुलाया। अहसान ने बदमाशों के सामने नाटक करते हुए कहा कि व्यापारी मेरा जानकार है। इन्हें कम से कम में छोड़ दो। 

उसने व्यापारी से 30 हजार रुपये मंगाने को कहा। व्यापारी ने अपने चचेरे भाई को फोन पर सारी बात बताई और तीस हजार लाने को कहा। चचेरे भाई ने समय रहते पुलिस को सूचना दे दी। क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 की टीम ने व्यापारी के चचेरे भाई के साथ जाल बिछाया और आरोपियों को रुपये लेने के लिए बुलाया। जैसे ही दानिश रुपये लेने आया टीम ने उसे दबोच लिया। 

काफी देर तक जब दानिश नहीं आया तो अहसान और राजवती को शक हुआ। दोनों मौके से फरार हो गए। क्राइम ब्रांच ने सेक्टर-16 से व्यापारी को मुक्त करा लिया। मौके से दानिश की पत्नी वारिसा और राजकुमारी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने पहले भी तीन-चार लोगों को इस तरह से फंसाया था। शर्म के कारण लोगों ने पैसे देकर अपना पीछा छुड़वा लिया। पुलिस आरोपी अहसान और राजवती की तलाश कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed