फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   amrit kalash yatra in city

Faridabad News: शहीदों के सम्मान में ढोल-नगाड़े और बाजों के साथ निकलेगी अमृत कलश यात्रा

Fri, 15 Sep 2023 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
amrit kalash yatra in city
- 'मेरी माटी-मेरा देश' अमृत कलश यात्रा में हर गांव-हर घर से मिट्टी व चावल किया जाएगा एकत्रित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। 30 सितंबर तक अमृत कलश के लिए ढोल-नगाड़े और बाजों के साथ फरीदाबाद जिला के हर गांव-हर घर से मिट्टी व चावल एकत्रित किया जाएगा। इसी तरह के कार्यक्रम गांवों व शहरों में होंगे। इन अमृत कलश की मिट्टी का उपयोग हमारे बहादुरों के सम्मान में दिल्ली में शहीद स्मारक के साथ अमृत वाटिका बनाने के लिए किया किया जाएगा।
आजादी के इस अमृत महोत्सव के संबंध में मुख्य सचिव संजीव कौशल तथा सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक अमित अग्रवाल के साथ हुई शुक्रवार सायं वीडियो कॉन्फ्रेंस के बाद यह जानकारी एडीसी आनन्द शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि कलश यात्रा जिला में सभी गांवों तथा शहर में पूरे उत्साह और उल्लास के साथ निकालेगी। साथ ही लोगों को पंच प्रण की शपथ भी दिलाई जाएगी। एडीसी ने बताया कि इस कार्यक्रम में एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र, एनसीसी, भारत स्काउट, गाइड, आंगनवाड़ी वर्कर तथा युवा वर्ग की विशेष भागीदारी रहेगी। जिला में इस संबंध में सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। एडीसी आनन्द शर्मा ने बताया कि 15 से 30 सितंबर तक गांवों तथा शहर के सभी घरों से एकत्रित हुई मिट्टी और चावल को 1 से 13 अक्टूबर तक खंड स्तर पर अमृत कलश को एक चिन्हित स्थान पर लाया जाएगा। जहां एक बड़े कलश में मिट्टी मिलाने के दौरान उत्सव जैसा माहौल रहेगा। इस दौरान खंड स्तर पर बहादुरों का अभिनंदन किया जाएगा।
विज्ञापन

22 से 27 अक्टूबर राज्य स्तर पर होंगे ये कार्यक्रम

एडीसी आनन्द शर्मा ने बताया कि राज्य के सभी खंडों से अमृत कलश चंडीगढ़ में 22 से 27 तक अक्टूबर एकत्र किया जाएगा। 28 से 30 अक्टूबर देश के विभिन्न कोनों से अमृत कलश को स्वयंसेवकों द्वारा नई दिल्ली ले जाया जाएगा। आजादी की 75वीं वर्षगांठ का जश्न मनाने के लिए पारंपरिक परिधान पहने स्वयंसेवक अपने साथ अमृत कलश लेकर कर्तव्य पथ पर मार्च करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed