{"_id":"67c755741436641de00c4e3c","slug":"al-qaeda-terrorist-abu-sufiyans-handler-had-dug-a-pit-and-hidden-hand-grenades-and-detonators-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-39308-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अलकायदा आतंकी अबू सूफियान के हैंडलर ने गड्ढा खोदकर छिपाए थे हैंड ग्रेनेड व डेटोनेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अलकायदा आतंकी अबू सूफियान के हैंडलर ने गड्ढा खोदकर छिपाए थे हैंड ग्रेनेड व डेटोनेटर
विज्ञापन
एक्सक्लूसिव : लोकेशन मिलने के बाद उस जगह पर पहुंचा था आतंकी अब्दुल रहमान
एक मार्च को ही अयोध्या कैंट से ट्रेन पकड़ दिल्ली जंक्शन पहुंचा था आतंकी
एसटीएफ टीम आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों व हैंडलर का पता लगा रही
सोनू यादव
फरीदाबाद। बांस रोड पाली से पकड़े गए आतंकी अब्दुल रहमान (19) अलकायदा इन इंडियन सब-कांटिनेंट (एक्यूआईएस) के कुख्यात आतंकी अबू सूफियान के संपर्क में था। अबू सूफियान ने ही अपना हैंडलर भेजकर बांस रोड स्थित खेत के पास गड्ढा खुदवाकर जमीन में दो हैंडग्रेनेड के साथ ही डेटोनेटर भी छिपवाए थे। अब्दुल रहमान को इस स्थान की लोकेशन दी गई थी, जिसके बाद आतंकी यहां पहुंचा और गड्ढे की मिट्टी हटाकर ये सामान वाला पैकेट उसने निकालकर अपने बैग में रख लिया था।
एक्यूआईएस का प्रमुख आतंकी अबू सूफियान झारखंड चतरा का रहने वाला है। वो एटीएस झारखंड, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल, एनआईए समेत अन्य एजेंसियों के निशाने पर है और सभी को उसकी तलाश है। अपने कई केसों में ये सुरक्षा एजेंसियां अबू सूफियान को आरोपी बनाकर चार्जशीट भी पेश कर चुकी हैं। अबू सूफिया पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) में जाकर ट्रेनिंग लेने के बाद अब खुद आतंकी माॅड्यूल के तहत युवाओं को चुनकर उनका ब्रेनवॉश कर आतंकी बनाता है।
जांच एजेंसी के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए आतंकी अब्दुल रहमान से पूछताछ व खुफिया एजेंसी के इनपुट से ये पता चला है कि एक्यूआईएस आतंकी अबू सूफियान ने हैंड ग्रेनेड व डेटोनेटर फरीदाबाद में हैंडलर के जरिये पहुंचाए थे। अब्दुल रहमान को यहां पहुंचकर ये सामान लेकर 4 अप्रैल मंगलवार को वापस अयोध्या पहुंचने की टास्क दी गई थी। लेकिन यहां की लोकेशन व आरोपी की फोटो मिलने पर एटीएस गुजरात व हरियाणा एसटीएफ की पलवल यूनिट ने उसे 2 मार्च की दोपहर लगभग ढाई बजे काबू कर लिया। जबकि यहां विस्फोटक पदार्थ रखने वाला आरोपी पुलिस की नजरों से बचकर भागने में कामयाब हो गया।