फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   AKP Cricket Academy won the match by three wickets.

Faridabad News: एकेपी क्रिकेट अकादमी ने तीन विकेट से जीता मुकाबला

Thu, 18 Jun 2026 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
AKP Cricket Academy won the match by three wickets.
एकेपी अकादमी के विजेता खिलाड़ी। स्त्रोत संवाद
- एके टाइगर्स क्रिकेट क्लब को हराया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। खेड़ी गुजरान स्थित एकेपी क्रिकेट मैदान पर बुधवार को खेले गए मुकाबले में एकेपी क्रिकेट अकादमी ने एके टाइगर्स क्रिकेट क्लब को तीन विकेट से हरा दिया। 35 ओवर के मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टाइगर्स क्लब ने नौ विकेट के नुकसान पर 161 रन का स्कोर खड़ा किया। निखिल गिरि और सयंम ने 27-27 रन की पारी खेली जबकि ध्रुव राठी ने 25 रन का योगदान दिया। एकेपी की ओर से रित्विक ने 31 रन देकर चार विकेट चटकाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एकेपी ने मैच की आखिरी गेंद पर तीन विकेट शेष रहते 162 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।ओपनर सार्थक धीमान ने 45 रन की पारी खेली जबकि अक्षित ने 24 और वैभव ने 20 रन का योगदान दिया। एके टाइगर्स के लिए गुरवीर सिंह ने दो विकेट लिए जबकि हुवनेश, प्रद्युम्न और निमिष ने एक-एक विकेट चटकाए। रित्विक को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed