फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Ahilyabai Holkar was also an example of sacrifice and justice: Gurjar

त्याग और न्याय की मिसाल भी थीं अहिल्याबाई होलकर: गुर्जर

Mon, 26 May 2025 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Ahilyabai Holkar was also an example of sacrifice and justice: Gurjar
विज्ञापन

300वीं जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन, प्रेरणादायी जीवन से सीख लेने का आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद की ओर से शनिवार को लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर शामिल हुए। अपने संबोधन में कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर न केवल एक कुशल प्रशासक थीं, बल्कि सेवा, त्याग और न्याय की मिसाल भी थीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उन्हीं के आदर्शों पर चलते हुए भारत को विश्व पटल पर सशक्त रूप से स्थापित कर रहे हैं।


कार्यक्रम में कई वक्ताओं ने अहिल्याबाई होलकर के जीवन, शासन और सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला। संगोष्ठी में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी, छात्र और समाजसेवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य था युवा पीढ़ी को लोकमाता के आदर्शों से जोड़ना और उनके प्रेरणादायी जीवन से सीख लेने के लिए प्रेरित करना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed