फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   After killing woman husband called police and said my wife is dead what should I do now

कहासुनी बनी मीना के कत्ल की वजह: महिला की हत्या कर पति ने पुलिस को फोन किया, कहा- पत्नी मर गई अब क्या करूं?

Sun, 18 Dec 2022 09:55 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 18 Dec 2022 09:55 PM IST
सार

रविवार को छुट्टी के कारण शिवम और पत्नी मीना घर पर ही थे। दोपहर बाद अचानक दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। गुस्से में शिवम ने पत्नी मीना का गला दबा दिया।

विज्ञापन
After killing woman husband called police and said my wife is dead what should I do now
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

डबुआ कॉलोनी उत्तम नगर स्थित मुर्गी फार्म निवासी युवक ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। महिला की मौत के बाद आरोपी ने खुद ही पुलिस को फोन कर बताया कि पत्नी मर गई अब मैं क्या करूं? सूचना पाकर पुलिस मौके पंहुची और शव कब्जे में लिया। आरोपी की तलाश की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल में रखवाया गया है। पुलिस ने महिला के परिजनों को फोन पर सूचना दे दी है। उनके आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos

थाना डबुआ प्रभारी इंस्पेक्टर जयभगवान ने बताया मूल रूप से उत्तर प्रदेश अलीगढ़ निवासी शिवम (29) फिलहाल उत्तमनगर मुर्गी फार्म इलाके में रहता है। नीलम चौक के पास सहायक की नौकरी करता था। करीब एक साल पहले शिवम की शादी मीना (26) से से हुई थी। पड़ोसियों के मुताबिक शादी के बाद से दोनों में झगड़ा रहता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को छुट्टी के कारण शिवम और पत्नी मीना घर पर ही थे। दोपहर बाद अचानक दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। गुस्से में शिवम ने पत्नी मीना का गला दबा दिया। कुछ देर तक हरकत ना हुई तो आरोपी ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस से कहा पत्नी की हत्या कर दी अब क्या करूं। 

विज्ञापन

मामले की गंभीरता देख पुलिस हरकत में आई और आरोपी का पता पूछा। डबुआ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जयभगवान ने बताया आरोपी फिलहाल पकड़ से बाहर है। फोन करने के बाद वह डर गया और पुलिस के जाने से पहले फरार हो गया। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवा दिया है। परिजनो के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed