फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   After a 37-day strike, employees took out a victory procession; traffic crawled.

Faridabad News: 37 दिन की हड़ताल के बाद कर्मचारियों ने निकाला विजय जुलूस, ट्रैफिक रेंगा

Wed, 07 Oct 2026 12:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
After a 37-day strike, employees took out a victory procession; traffic crawled.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की नगर निगम फरीदाबाद इकाई ने 37 दिन की हड़ताल के बाद हुए समझौते की खुशी में मंगलवार को विजय जुलूस निकाला। नीलम चौक से बीके चौक तक निकाले गए जुलूस में कर्मचारियों ने राज्य कमेटी के नेताओं का स्वागत किया। इसके बाद नगर निगम परिसर में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। नीलम-बीके चौक के बीच जुलूस निकालने से दिल्ली-आगरा हाईवे के अजरौंदा चौक से लेकर बीके चौक के बीच ट्रैफिक रेंगता रहा।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि छह अगस्त से 11 सितंबर तक चले आंदोलन के बाद सरकार ने 24 मांगों पर सहमति दी है। उन्होंने कहा कि सफाई और सीवर कर्मचारियों तथा अग्निशमन विभाग के अनुबंधित ड्राइवरों और फायरमैन को नियमित भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से नियमित होने का अवसर मिलेगा। पालिका रोल, दैनिक वेतनभोगी और नियमित कर्मचारियों को विभिन्न आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा लाभ भी मिलेंगे। शास्त्री ने बताया कि सफाई और सीवर कर्मचारियों को प्रतिमाह दो हजार रुपये जोखिम भत्ता, पालिका रोल व दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को 50 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा मिलेगा। साथ ही 50 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता पर 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। कर्मचारियों की वर्ष में तीन बार स्वास्थ्य जांच होगी। ईएसआई से बाहर कर्मचारियों को चिरायु योजना के तहत पांच लाख रुपये तक उपचार की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा ने कर्मचारियों की एकजुटता और नेतृत्व को बधाई दी। उन्होंने 12 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली राष्ट्रीय रैली में कर्मचारियों से भागीदारी का आह्वान किया। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला प्रधान दिलीप सिंह बोहत ने की। संचालन जिला सचिव अनिल चंडालिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article