फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Accused of misdeed with a woman after befriending her on Facebook arrested in Faridabad

अमित ने जाल में फंसाया: FB पर की महिला से दोस्ती, खाने पर बुला बनाए संबंध, गर्भवती हुई तो भागा 4 बच्चों का बाप

Thu, 16 Mar 2023 06:02 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 16 Mar 2023 06:02 PM IST
सार

जुलाई-2022 में आरोपी ने उसे खाने पीने के बहाने से होटल में बुलाकर नशीला पदार्थ पिलाया और दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला से वादा किया कि वह उससे शादी करेगा।

विज्ञापन
Accused of misdeed with a woman after befriending her on Facebook arrested in Faridabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

एनआईटी पांच थाना पुलिस ने महिला से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान एनआईटी निवासी अमित के रूप में हुई है। आरोपी ने पीड़िता से फेसबुक पर दोस्ती की थी। उसने शादी का वादा कर संबंध बनाए और फरार हो गया। दो मार्च को पीड़िता की शिकायत पर एनआईटी पांच थाने में दुष्कर्म, मारपीट व धमकी की धाराओं में केस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन

थाना प्रभारी सुनीता ने बताया कि पीड़ित महिला ने शिकायत में बताया था कि उसका एक पांच साल का बेटा है। वह काफी समय से पति से अलग रहती है। दो साल पहले उसकी दोस्ती आरोपी के साथ फेसबुक पर हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उसे प्यार के जाल में फंसा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई-2022 में आरोपी ने उसे खाने पीने के बहाने से होटल में बुलाकर नशीला पदार्थ पिलाया और दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला से वादा किया कि वह उससे शादी करेगा। 28 फरवरी को आरोपी ने दोबारा से महिला के साथ दुष्कर्म व मारपीट की। घायल होने पर महिला को इलाज के लिए बल्लभगढ़ सरकारी अस्पताल ले गया, जहां पता चला कि वह गर्भवती है। इस पर आरोपी शादी नहीं करने के लिए बहाने बनाने लगा। 

विज्ञापन

पीड़िता को पता लगा कि आरोपी अमित पहले से शादीशुदा है और चार बच्चों का पिता है। आरोपी ने महिला को धोखे में रखकर शादी का झांसा दिया और यौन शोषण करता रहा। महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। 

पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी एक कंपनी में नौकरी करता था। पिछले महीने से उसने नौकरी छोड़ दी। आरोपी ने अपनी पहली शादी की बात छुपाई और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed